
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन से ब्रह्माकुमारी बहने महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी से एस.ई.सी.एल. गेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट की। राजयोग भवन, सेवाकेन्द्र बिलासपुर संचालिका बीके स्वाति दीदी ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं नैतिक उत्थान के कार्यक्रमों की जानकारी आदरणीय महामहिम को दी। साथ ही उन्होंने बताया की नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोड सेफ्टी एवं नैतिक मूल्यों के उत्थान के लिए संस्था के अनेक कार्यक्रम पूरे जिले भर में बहुत ही जोर-शोर से चल रहे हैं। बीके स्वाति दीदी जी ने उन्हें ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया।
साथ ही दीदी ने बताया कि लायंस क्लब बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट 3233 C के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप भंडारी एवं सहयोग फाउंडेशन की श्रीमती किरण सिंह के साथ मिलकर ब्रह्माकुमारीज़ सेव वाटर मिशन का आगाज बिलासपुर में कर रही है। जिसके अंतर्गत वॉटर ओवरफ्लो डिवाइस का वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम बिलासपुर से शुरू होने जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वाति दीदी और लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट PRO लायन कमल छाबड़ा ने इस डिवाइस का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा करवाया एवं उन्हें डिवाइस भेंट की। आदरणीय राज्यपाल महोदय ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जाना समझा एवं यह डिवाइस कैसे काम करता है इसकी पूरी जानकारी ली। ब्रह्माकुमारी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की बेहद प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा मातृशक्ति ही दुनिया को एक सही दिशा दिखा सकती है। आप लोगों के द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद ही सराहनीय एवं जन उपयोगी हैं। आज मानव मात्र को आंतरिक सुख शांति की बेहद आवश्यकता है। प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आप लोगों के द्वारा किया जा रहा कार्य बेहद ही सराहनीय है। अनुकरणीय है स्वाति दीदी एवं उनकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं एवं लोगों से अपील करती हूं कि यह डिवाइस अपने घरों में इस्तेमाल कर पानी को व्यर्थ होने से बचाएं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

