मुख्यमंत्री ने बिजलीकर्मियों को दिवाली पर दी बोनस की सौगात
- बिजलीकर्मियों को मिलेगी 11000 रूपए बोनस/अनुग्रह राशि
रायपुर (वायरलेस न्यूज 20 अक्टूबर 2022)
छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दीपावली के उपलक्ष्य में सभी नियमित एवं संविदा में कार्यरत बिजलीकर्मियों को 11 हजार रुपये तक बोनस / अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इससे छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी लाभांवित होंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री व्दारा दीपावली से पूर्व भुगतान हेतु जरूरी आदेश जल्द से जल्द जारी हेतु निर्देश दे दिए गए हैं जिस के तारतम्य में मानव संसाधन विभाग से आज शाम तक आदेश जारी किए जाने की संभावना है.
पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपए मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन प्राप्त करने वाले विद्युत कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी कार्यों में दक्षता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 11 हजार की अनुग्रह राशि दी जावेगी.
इससे पावर कंपनियों को लगभग 17 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा।
बोनस अधिनियम 2005 के अनुसार नियोक्ता केवल नियमित एवं संविदा कर्मी को ही सीधे बोनस दे सकता है. अर्थात आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए कर्मियों या दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को उनके नियोक्ता ठेकेदार के व्दारा ही बोनस दिया जाना है .
पावर कंपनी में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी बहुत से कर्मचारी कार्य करते हैं अतः उन्हें भी दीपावली में खुशियां मिले इसलिए संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने विद्युत अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी में लगे ठेका कर्मचारियों को भी दीपावली से पूर्व उनके नियोक्ता ठेकेदार द्वारा नियमानुसार बोनस दिया जाए, यह सुनिश्चित करें.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

