परिवहन उड़नदस्ते की ताबड़तोड़ कार्यवाही 12771 मामलों में पौने सात करोड़ से अधिक जुर्माने के रूप में वसूल किया वाहन चालको में मचा हड़कंप

रायगढ़।( वायरलेस न्यूज़ ) जिले में सड़क पर दौड़ रहे ट्रेलर ,ट्रकों ,डंपरों पर परिवहन विभाग के उड़नदस्ता ने ओव्हर लोड बिना परमिट के चलना ,फिटनेस,चालक का लाइसेंस,पंजीयन पुस्तिका, बीमा,ओव्हर हाइट लेंथ,प्रेशर हॉर्न का उपयोग,बिना तिरपाल,प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सड़क के नियमो की अनदेखी करने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही कर माह जनवरी से सितंबर तक 12771 वाहनो से पौने सात करोड़ से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है ।परिवहन उड़न दस्ते की इस कार्यवाही से सड़कों में चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। इस संबन्ध में परिवहन उड़न दस्ता प्रभारी निरीक्षक आर के बर्मन ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि दस्ते की टीम ने जिले की सड़कों में दौडने वाले हेवी वाहनों पर नकेल कसने जनवरी से सितंबर तक एक अभियान के तहतओव्हर लोड बिना परमिट के चलना ,फिटनेस,चालक का लाइसेंस,पंजीयन पुस्तिका, बीमा,ओव्हर हाइट लेंथ,प्रेशर हॉर्न का उपयोग,बिना तिरपाल,प्रदूषण प्रमाण पत्र,तेज गति वाहन संचालन,नो पार्किंग,बिना नंबर/गलत नंबर,वाहन संचालन,मोबाइल उपयोग सहित अन्य मामलों में कुल 12771 चालान वाहनों के करते हुए इनसे 6 करोड़ 86 लाख 79 हजार 594 रुपये की राशि वसूल की गई । 9 महीने की परिवहन उड़न दस्ता टीम की कार्यवाही से जिले में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 17, 2026नाबालिग बालिका के अपहरण और जबरन विवाह मामले में 18 माह से फरार ईनामी दम्पत्ति गिरफ्तार
राष्ट्रीयAugust 17, 2026ब्रेकिंग न्यूज़:झारखंड सरकार ने लंबे समय से चल रहे आंदोलनकारियों की मांग मानी
खेल जगतAugust 17, 2026करगीरोड कोटा में दो दिवसीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
बिलासपुरAugust 17, 2026“बने खाबो बने रहिबो” अभियान के तहत व्यापार विहार और शनिचरी के दुकानों में छापा मिठाइयों के नमूने लिए गए

