प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मस्तुरी व सीपत क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने मस्तूरी विधानसभा के समस्त पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सीपत, मस्तूरी, मल्हार, पचपेड़ी, चिल्हाटी, जोंधरा, खमहरिया, खोंदरा, धनिया, लूथरा शरीफ सहित मस्तुरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त पत्रकारों उपस्थित रहे| डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपोत्सव की सुभकामनाए दिए और पत्रकारों के साथ दीपावली के त्योहार को यादगार बनाया,जिसमे सभी पत्रकारों ने श्री जायसी के प्रति आभार व्यक्त किए|

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीसीसी उपाध्यक्ष होने व कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिलने के कारणवश क्षेत्र में बेहद कम समय दे पाया जिसकी वजह से प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओ व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को निवेदन कर कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारियों को कम करने का निवेदन किया था जिसके बाद से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर कार्य कर सकू, कांग्रेस पार्टी द्वारा बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया व समय समय पर पार्टी द्वारा कई बड़ी जिम्मेदारिया भी सौपी गई जिसका दायित्व बेहतर तरीके से निभाया गया पार्टी द्वारा जिम्मेदारिया कम किए जाने के बाद साल भर से उत्तर मस्तुरी या दक्षिण मस्तुरी हो निरंतर जनसेवा में लगा हुआ हु| प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का अभिनन्दन करते हुए उनको दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओ को सामने लाने तथा उन्हें कांग्रेस शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने के क्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पत्रकारिता के कार्य में विशेष कार्य करने प्रेरित किया|
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

