
कोटा (वायरलेस न्यूज)– बिलासपुर-कटनी रूट के भनवारटंक अमर नाला में 25 अक्टूबर को किसी अज्ञात शव की सूचना रेलवे गैंगमैन के द्वारा बेलगहना चौकी को दी गई। जिस पर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर के द्वारा टीम गठित कर भनवारटंक के लिए रवाना हुए वहां रेलवे पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से 7 घंटे के अथक प्रयास से 70 मीटर गहरी खाई से शव ऊपर निकाला गया उसके बाद 3 से 4 किलोमीटर पैदल दूसरे रेक पर लाया गया तथा मालगाड़ी रुकवा कर शव मालगाड़ी से भनवारटंक लाया गया।

बेलगहना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर अथक परिश्रम उपरांत शव को बरामद कर अज्ञात मृतक पुरुष के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। जानकारी पर मृतक की पहचान सागर कुमार धिर्रे पिता प्रेम कुमार 32 वर्ष मुंगेली का होना पता चला उसके पश्चात परिजनों को सूचित किया गया।

पुलिस को प्रारंभिक जांच पर मृतक द्वारा ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने का संदेह जता रहे है। वही बेलगहना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

