देखिए सनी जी का फुल-ऑन दमदार किरदार, ‘मोहल्ला अस्सी’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ, 29 अक्टूबर को

इंदौर (काजल वायरलेस न्यूज) ढाई किलो के हाथ के साथ 2 घंटे का एंटरटेनमेंट, बिल्कुल मुफ्त.. मुफ्त.. मुफ्त! एंड पिक्चर्स आपके लिए 29 अक्टूबर को रात 9.30 बजे फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। अगर हम 90 के दशक के फुल-ऑन स्वैग वाले किरदारों को याद करें, तो हमें बस एक ही नाम याद आता है – सनी देओल! उनके संवादों के अंदाज़ ने उन्हें घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम बना दिया और मोहल्ला अस्सी के साथ,

हमें सनी पाजी का एक और दमदार अंदाज़ देखने को मिलता है, जो उन लोगों को कुछ तेज-तर्रार जवाब देते हैं, जो एक नए जमाने के संस्कृत विद्वान के रूप में उनके विश्वास को चुनौती देते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करते हुए, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का जाना-माना चेहरा साक्षी तंवर पंडित की मजाकिया और उत्साही पत्नी का किरदार निभा रही हैं। तो, 29 अक्टूबर को रात 9.30 बजे ‘मोहल्ला अस्सी’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मस्ती भरी रात के लिए तैयार हो जाइए।

पवित्र शहर वाराणसी पर केंद्रित इस कहानी में संस्कृत का एक प्रकांड विद्वान सदियों पुरानी प्रथाओं को बदलने के लिए अडिग है। वो नैतिक रूप से सही रास्ता अपनाते हुए मामलों को अपने हाथों में लेने का फैसला करता है, क्योंकि उसके आसपास की दुनिया बदलती है और वो इसमें बने रहने के लिए संघर्ष करता है। काशीनाथ सिंह के उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित यह फिल्म वाराणसी के अस्सी घाट पर बदलते सांस्कृतिक परिवेश और सामाजिक ताने-बाने के बारे में है। क्या हमारे पंडित जी इस बदलाव का सामना कर पाएंगे? क्या वो अपनी नैतिकता को त्याग देंगे या फिर अपने मूल्यों की रक्षा के लिए मुश्किलों से लड़ेंगे?
जानने के लिए देखिए मोहल्ला अस्सी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 29 अक्टूबर को रात 9:30 बजे, एंड पिक्चर्स पर।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

