संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया नगर के 9 वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमि पूजन
नगर पंचायत का विकास और सौंदर्यकरण हमारी प्राथमिकता, सौगात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार : यू. डी. मिंज
जशपुर (वायरलेस न्यूज)
ऊर्जावान विधायक एवं संसदीय सचिव की सक्रियता से नगर पंचायत कुनकुरी के विकास कार्यों के लिए 58 कार्यों के लिए 2 करोड़ 91 लाख की स्वीकृति मिली है संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने आज नगर पंचायत के 9 वार्डो में नाली निर्माण और सीसी रोड का भूमि पूजन किया.
नगर पंचायत कुनकुरी में ड्रेनेज़ सिस्टम सुव्यवस्थित करने के उदेश्य से नाली निर्माण कराया जा रहा है साथ ही आवागमन सुलभ करने के लिए सीसी रोड बनाया जा रहा है. जिसमे आज वार्ड क्रमांक 1,2,4,8,9, 10,11,13,14 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन संसदीय सचिव यू डी मिंज ने किया.
इस अवसर पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा नगर का विकास हमारी प्राथमिकता में है आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आदरणीय नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के द्वारा नगर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है उसके लिए नगर वासियों की ओर से धन्यवाद देता हूँ।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार सरकार की ओर से कई सौगातें मिल रही है। कुनकुरी में खेल मैदान और मुक्तिधाम के सौंदर्यकरण की दिशा में भी काम कर रहे है जो की जल्द पूरा होगा, पर्यटन स्थल हनुमान टेकरी में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। नगर का पानी निकासी के लिए छठ घाट की स्वीकृति जल्द मिल जाएगी और नगर को सुन्दर बनाया जायेगा।
इस अवसर पर पार्षद अध्यक्ष श्रीमती अज़ेम टोप्पो, सीएमओ श्रीमती पुष्पा
वार्ड पार्षद दीपक केरकेट्टा,राजेंद्र गुप्ता
,उर्मिला लकड़ा, लालदेव, गुलापी पैंकरा
रुबेंतुश,रुखसाना बानो, समा अंजुम
एल्डरमेन दिलीप जैन, आशीष कुमार सतपति ,साथ ही जनप्रतिनिधि, आधाशंकर त्रिपाठी,महेश त्रिपाठी, रूफ़ी ख़ान, मों इरफ़ान, राजेश गुप्ता,सुखदेव साय, विवेक चौबे, सतीश शर्मा, पार्वती यादव,अनुसुइया दास, दीप नारायण मिश्रा, सुपर ख़ान, नीरज पारीक, सबीर अहमद, सरवर अली, रॉबर्ट एक्का, प्रताप सिंह, चंदन ठाकुर, बॉबी ताम्रकार,गोलू ख़ान उपस्थित रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

