🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत मंडल टास्क टीम रेसुब के हत्थे चढ़ा एक चोर रेल्वे स्टेशन से हजारो के चोरी किये समान चोर से बरामद

On: November 20, 2022 5:06 PM

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत मंडल टास्क टीम रेसुब के हत्थे चढ़ा एक चोर रेल्वे स्टेशन से हजारो के चोरी किये समान चोर से बरामद

भाटापारा (वायरलेस न्यूज) रेसुब भाटापारा जीआरपी और मण्डल टास्क टीम ने रेल्वे स्टेशन भाटापारा से एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो महिलाओ के समान चोरी करता था इस चोर के कब्जे से हजारो का समान भी टीम ने बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । इस संबन्ध में भाटापारा रेसुब पोस्ट प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रेसुब की विशेष टीम ने श्री अमिय नंदन सिन्हा,महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर , श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्ग दर्शन में मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। आज दिनांक 20.11.2022 को समय 11 .40 , रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी भाटापारा, आर. एस. मिश्रा के नेतृत्व में ,मंडल टास्क टीम भाटापारा प्रभारी उप निरीक्षक के. के. साहू , प्र.आ. एच. एस. सोलंकी और जीआरपी भाटापारा चौकी के प्रभारी सउनि गोपी सिंह पैकरा ,आ.39 हेमंत यदु के साथ रेलवे स्टेशन भाटापारा के प्लेट फॉर्म न.05 के रायपुर छोर के पास मुखबीर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को चोरी का सामान , लेडीज पर्स व मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश मे घुम रहा था जो देख कर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर वह घबराने लगा, अपना नाम-प्रहलाद राजपूत, पिता- रोहित राजपुत , उम्र 19 साल, साकिन- शंकर वार्ड, मारवाडी सत्ता, कुंए के पास भाटापारा, थाना- शहरी भाटापारा, जिला- बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़ ) का निवासी बताया। आगे कि पूछताछ में बताया की दिनांक 19.11.22 को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पीआरएस में सोयी हुई एक महिला के पास से सर के नीचे रखे लेडी पर्स को चोरी करना बताया जो सीसी टीवी फुटेज स्वतः स्पष्ट है, सोयी हुई महिला का लेडिस पर्स चोरी करना स्वीकार किया तब उसके कब्जे से एक आसमानी ग्रे रंग का लेडी पर्स (बैग) जिसके अंदर एक नग मोबाइल विवो कंपनी का मॉडल Y/1929 जिसकी कीमत- 11000/रुपए

मोबाइल चार्जर + हेडफोन जिसकी कीमत- 1000/,नगद केस – 1080/ मोबाइल सहित सभी सामानों की कुल कीमती 13080 /- रुपया, को उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया,उक्त व्यक्ति को पकड़कर जीआरपी थाना भाटापारा लाया गया जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना भाटापारा द्वारा धारा 41(1+4) CrPc, 379 IPC दिनांक 20-11-22 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। रेसुब की सँयुक्त कार्यवाही से स्टेशनों में यात्रियों के समान चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment