बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग द्वारा , सुरक्षा निधि सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम से अतिरिक्त बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के तत्वाधान में जन जागरण अभियान के तहत उपभोक्ता को सरकार का तुगलकी फरमान बेतहाशा बिजली बिल वृद्धि के विरोध में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की कथनी और करनी को जनता के बीच स्पष्ट किया,,
एक तरफ छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस सरकार जनता को छूट एवं सुविधा की बात प्रचारित प्रसारित करती है वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल में कई अनियमितताएं एवं समझ से परे बिजली बिल आमजन पर भारी पड़ रहा है,,
भारतीय जनता पार्टी सरकार से इस बढ़े हुए बिजली बिल वृद्धि का विरोध करते हुए सुरक्षा निधि के नाम पर जो घोटाला किया जा रहा है इस सुरक्षा निधि के बढ़े हुए पैसे को वापस करने हेतु मांग करती है सरकार समय रहते यदि जनता को सुविधा नहीं देती तो आगे भारतीय जनता पार्टी आंदोलन कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी,,
नुक्कड़ सभा भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के द्वारा मगरपारा ,तालापारा ,मध्य नगरी, तार बहार डीपू पारा क्षेत्रों में आम जनों के बीच पहुंचकर सरकार की कथनी और करनी को उजागर किया,
नुक्कड़ सभा में अपनी आवाज को बुलंद करने वाले मुख्य रूप से मनीष अग्रवाल, मुर्तजा वनक, जुगल अग्रवाल , अमित तिवारी , नारायण गोस्वामी, मनीष गुप्ता ,दाऊ शुक्ला ,अभिजीत मित्रा ,गिरधारी लाल अग्रवाल, नीरज वर्मा, श्रीमती शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी ,कविता वर्मा , मीना गोस्वामी महेंद्र जायसवाल , देवेश खत्री, साहिल कश्यप , अभिषेक राज, तनुज वोहरा, आयुष मेहता, मुश्ताक मेमन, बालमुकुंद त्रिपाठी विकास यादव बालेंद्र रजक चिंटू गुप्ता आयुष मेहता वरुण दास तनुज वोरा विशाल कश्यप वीरेंद्र यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी बढ़े हुए बिजली बिल का पुरजोर विरोध किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

