डीआरएम श्री पांडेय के रायगढ दौरे ने अधिकारियों की नींद उड़ाई रायगढ की पार्किंग देखकर डीआरएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई ,जल्द सुधारने के निर्देश दिए
रायगढ ।( वायरलेस न्यूज़)रायगढ रेल्वे स्टेशन में विशेष सैलून से जब मण्डल रेल प्रबंधक बिलासपुर प्रवीण पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ रायगढ रेल्वे स्टेशन में उतरे तो उनकी मेराथन निरीक्षण करने की कार्यशैली देखने लायक थी रायगढ रेल्वे स्टेशन हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग का प्रमुख स्टेशन के साथ साथ इस क्षेत्र में लोहे और आयरन के कारखाने खुलने के बाद इस क्षेत्र की कोयला खदानों से प्रति माह और वर्ष भर कोयले की ढुलाई में रेल्वे को सर्वाधिक आय होती है इसके बावजूद रायगढ स्टेशन की बदहाल व्यवस्था को देखकर डीआरएम श्री पांडेय ने अपनी आई टीम के आला अफसरों के अलावे रायगढ के आला अफसरों को जम कर लताड़ लगाई खासकर पार्किंग व्यवस्था को देखकर जमकर फटकार अपने अधीनस्थों को लगाई और रायगढ रेल्वे स्टेशन के बाहर की बदहाल व्यवस्था में जल्द सुधार कर उसे परिवर्तन करने के निर्देश दिए । रेल्वे स्टेशन के बाहर की व्यवस्था देखकर श्री पांडेय ने अधिकारियों को को कहा कि बिलासपुर की तर्ज रायगढ रेल्वे स्टेशन की पार्किंग होनी चाहिए। पहली बार कोई डीआरएम कर्मचारियों के ऑफिस को चेक करते देखा। वही अधिकारियों को बार बार आदेश देकर सभी मुलभुत व्यवस्था को सुधारने निर्देश देते दिखे। बुधवार को डीआरएम पांडेय के कड़े तेवर देखकर अधिकारी कर्मचारी आवक हो गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

