किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
स्कूल अवधि में बच्चों से लकड़ी ढुलाई को शिक्षा विभाग ने माना गंभीर लापरवाही, प्रभारी प्रधान पाठक को किया गया निलंबित

महासमुन्द – जिले के सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम बेलगुंडी में शिक्षक द्वारा स्कूली बच्चों से लकड़ी ढुलाई मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है प्रभारी प्रधान पाठक राजेंद्र प्रसाद आचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, हम आपको बता दें कि वायरलेस न्यूज़ ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच में जुट गए, दागी अफसरों ने शिक्षक द्वारा बरती गई लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए जांच प्रतिवेदन उच्च कार्यालय को प्रेषित किया था गौरतलब है कि जांच के दौरान वायरलेस न्यूज़ में प्रकाशित खबर को भी अधिकारियों ने सही पाया था, इसके बाद संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय से 24 नवंबर को इस आशय का आदेश जारी कर लापरवाही बरतने वाले शिक्षक राजेंद्र प्रसाद आचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। हम आपको बताना चाहते हैं कि बेलमुंडी के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों से लापरवाह शिक्षक द्वारा स्कूल अवधि में लकड़ी ढुलाई कराया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

