🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाटापारा में स्कूलों के प्राचार्य प्रधान पाठक और संकुल समन्वयको का दो दिवसीय मासिक समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम…. बीईओ ने कहा शिक्षा गुणवत्ता के लिए लर्निंग आउटकम एवं सतत आकलन देवे ध्यान

On: November 26, 2022 2:34 AM


भाटापारा में स्कूलों के प्राचार्य प्रधान पाठक और संकुल समन्वयको का दो दिवसीय मासिक समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम…. बीईओ ने कहा शिक्षा गुणवत्ता के लिए लर्निंग आउटकम एवं सतत आकलन देवे ध्यान

भाटापारा के शासकीय स्कूलों के प्राचार्य गण, समस्त प्रधान पाठकों एवं संकुल समन्वयको का दो दिवसीय मासिक बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम उच्चतर माध्यमिक शाला देवरी एवं सिंगारपुर में संपन्न हुआ। विगत दिवस प्रथम चरण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरी एवं द्वितीय चरण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिंगारपुर में विभिन्न सत्रों के दौरान विकासखंड में पदस्थ शिक्षा अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के संदर्भ में शासकीय स्कूलों के समस्त संस्था प्रमुखों को आवश्यक प्रशिक्षण देते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। आयोजन के दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना एवं राजगीत के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई, सर्व प्रथम प्रधान पाठकों का परिचय एवं अभिनंदन किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के यदु ने शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतरी के लिए पठन कौशल के साथ सीखने की प्रक्रिया सतत आकलन करने हेतु प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को आवश्यक निर्देश दिया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सत्र में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री भास्कर देवांगन, मुकेश अग्रवाल, श्री मुन्ना नेताम, बीआरसीसी श्री लेख राम साहू,आईसीटी प्रभारी अबिलास तिवारी द्वारा आकलन एवं उपचारात्मक शिक्षण, आकलन एवं उपचारात्मक शिक्षण, फिट इंडिया क्विज एवम वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट असर का सर्वे , मध्यान्ह भोजन योजना में पारदर्शिता हेतु सोशल ऑडिट कार्य की स्थिति ,शाला में स्वच्छता रखरखाव एवं शालेय पंजियों का संधारण , आय जाति निवास प्रमाण पत्र, सरस्वती सायकिल,इंस्पायर अवार्ड, नवोदय विद्यालय परीक्षा,सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा, शिक्षा,पालक,समुदाय की भागीदारी, सोशल मीडिया में व्यवहार एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई.
ओरियंटेशन प्रोग्राम को सफल बनाने में देवरी शाला के प्राचार्य श्री लोमस कश्यप एवं स्टाफ सिंगारपुर थाना के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती भारती नाग एवं स्टाफ संकुल समन्वयक ज्योतिष वर्मा एवं वीरेंद्र बंजारे का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान खोखली शाला के प्रभारी प्राचार्य श्री अनुज कुर्रे, गोगिया शाला के प्रधान पाठक श्री भटनागर, करही बाजार संकुल समन्वयक शनिराम मरावी, प्रधान पाठक श्री फ़िरंता पटेल ने स्वरचित संगठनात्मक गीत छत्तीसगढ़ महतारी, शिक्षक की भूमिका एवं शासन की फ्लेगशिप योजना नरवा गरुआ, घुरवा और बारी पर आधारित तैयार स्वरचित गीतों का मनमोहक प्रस्तुतीकरण भी किया। दो दिवसीय समीक्षा बैठक ओरियंटेशन प्रोग्राम के दौरान वरिष्ठ प्राचार्य श्री बांधे, श्री आर एन बयां, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक श्री वर्मा सहित विकासखंड भाटापारा की तीस संकुलो से समंवयक,समस्त हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य गण एवं समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी मुकेश देवांगन द्वारा दी गई।

#

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment