वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के शालाओं में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया “संविधान दिवस”

नगरी-धमतरी / (वायरलेस न्यूज) वनांचल स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी के शासकीय – अशासकीय विद्यालयों में हर्षोल्लासपूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। उच्च कार्यालय के द्वारा ज़ारी निर्देशानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी शासकीय- अशासकीय विद्यालयों में छात्र- छात्राओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं, संस्था प्रमुख ,पालकों, शाला विकास समिति के सदस्यों सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति में संविधान दिवस पर भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया गया। इस अवसर पर अनेक विद्यालयों में बच्चों के द्वारा भारत – लोकतन्त्र की जननी विषय पर ऑनलाइन क्विज़ में सम्मिलित होकर सहभागिता दी गई । विद्यालयों में सम्पन्न हुए संविधान दिवस के कार्यक्रम में डा.बी.आर.अम्बेडकर जी के फ़ोटो पर छात्र- छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामवासियों द्वारा पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर आदिवासी विकासखंड नगरी के समस्त शासकीय -अशासकीय स्कूलों में छात्र – छात्राओं, शिक्षकों, पालकों, ग्रामवासियों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। इस अवसर पर शालाओं में विद्यार्थियो द्वारा शपथ ग्रहण किया गया । अनेक विद्यालयों में विविध कार्यकम आयोजित कर बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

