🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

On: December 2, 2022 3:44 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) –छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लान्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय ने सौम्या चौरसिया के लेकर 10 दिन की रिमांड मांगी है।

बता दें कि प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिग एक्ट के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड मांगने पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि लगातार जानकारी लेने के लिए बुला रहे हैं। अब पूछताछ करने को क्या बाकी रह गया जो रिमांड पर लेना चाहते है।
फिलहाल कोर्ट मे अभी भी सुनवाई चल रही है। बता दें सौम्या चौरसिया को ईडी की टीम गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल मे जांच कराने ले गई थी।

जिसके बाद कोर्ट मे पेश किया। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव सौम्या चौरसिया

का मेडिकल चेकअप के लिए यहां आंबेडकर अस्पताल लाया गया था। अभी उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। ईडी यहां 500 करोड़ रूपये के कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में एक आइएएस समीर बिश्नोई, घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी समेत चार लोग जेल में हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment