8 करोड़ की लागत से जतिया तालाब का सुंदरीकरण कार्य 3 माह में हो जाएगा पूरा

वोटिंग और ओपन जिम और गार्डन और फ़ूड कोर्ट भी होगा
बिलासपुर ।(वायरलेस न्यूज) विधायक शैलेश पांडे के कार्यकाल में शहर के नागरिकों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है । बंधवापारा तालाब के बाद जतिया तालाब का सौदरीकरण अंतिम चरण में चल रहा है । विधायक शैलेश पांडे ने आज स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए कस्तूरबा नगर जतिया तालाब पहुंचे। यहां पर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में 8 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि जतिया तालाब का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें । विधायक पांडे ने यह भी कहा है कि जतिया तालाब बिलासपुर की एक शान और पहचान होगी। जतिया तालाब में चारों ओर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ओपन जिम, फूड कोड, गार्डन, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले के साथ ही नौका विहार का आनंद भी यहां के नागरिक इस तालाब में ले सकेंगे। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत जतिया तालाब का सौदरीकरण किया जा रहा है। जिसमें मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है । तालाब के चारों ओर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है विद्युत व्यवस्था की जा रही है साथ ही साथ ही तालाब में साफ पानी रहे इसके लिए फिल्टर प्लांट लगाया जा रहा है जिसमें से शहर का गंदा पानी फिल्टर होकर तालाब में पहुंचेगा और तालाब में बारहमासा पानी रहेगा जिससे आसपास का जलस्तर भी इससे बढ़ेगा। कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी एवं आसपास के लोगों को जतिया तालाब के सौदरीकरणका लाभ मिले इसके लिए विधायक ने समय सीमा पर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि जतिया तालाब का आधुनिक रूप से सौदरीकरण किया जा रहा है यहां सारी सुविधाएं होंगी। और एक शहर की सौगात के साथ ही बिलासपुर का शान होगा यह तालाब । इसका लगभग 75% काम पूरा हो चुका है । फूड कोड भी तैयार किया जा रहा है । रोड एवं पिचिंग का काम अंतिम चरण में है । आज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शैलेश पांडे ने कहा है कि शहर के लोगों को यह बड़ी सौगात मिलने वाली है निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। चर्चा के दौरान अधिकारियों ने विधायक पांडे को बताया कि 3 माह के भीतर तालाब का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ।क्षेत्र के पार्षद भरत कश्यप ने भी जतिया तालाब के निर्माण कार्य को लेकर कहा है कि विधायक शैलेश पांडे के मार्गदर्शन में बिलासपुर में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं और लोगों कोबीच शहर में जतिया तालाब में सभी सुविधाएं मिलेंगी । विधायक मंडे ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैंसर के दिशा निर्देश पर शहर में विकास कार्य हो रहे हैं इसके पहले मुख्यमंत्री ने तारामंडल और त तिफरा ओबी की सौगात दी हैं।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कांग्रेस के पार्षद एल्डरमैन एवं एवं निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञात हो की पिछले 20 सालों से जतियां तालाब का सौंदर्यीकरण करने के लिए निगम प्रशासन ने योजना बनाई थी । कई बार टेंडर निर्माण कार्य भी शुरू हुआ लेकिन 7 एकड़ के इस तालाब का समुचित विकास आज तक नहीं हो पाया था। आज विधायक शैलेश पांडे ने जतिया तालाब के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । जतिया तालाब में अब साफ पानी होगा। तालाब के सौदरीकरण के बाद यहां आस-पास के इलाकों का जल स्तर भी बढ़ेगा । तालाब पहुंचने के लिए चार अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। यहां के लोगों ने विधायक शैलेश पांडे के प्रति आभार भी जताया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

