बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 10 दिसम्बर 2022) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को 11 दिसम्बर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा | यह गाड़ी शाम को बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी | बिलासपुर स्टेशन में इस गाड़ी के प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाएगा | वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत अवसर पर संध्या रेल परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | जिसमें कत्थक, कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम, बीहू, ग्रुप डांस आदि की प्रस्तुति दी जाएगी | साथ आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी | गाड़ी के आने के उपरांत इस गाड़ी के प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत भी किया जाएगा | इस दौरान यात्रियों से इस गाड़ी के यात्रा अनुभव के बारे में अतिथियों द्वारा फीडबेक लिया जाएगा | इस अवसर पर बिलासपुर स्टेशन में बिलासपुर के सांसद श्री अरुण साव, श्री शैलेष पाण्डेय विधायक, श्रीमती रश्मि आशिष सिंह विधायक, श्री रामशरण यादव महापौर, श्री प्रवीण पाण्डेय मंडल रेल प्रबंधक सहित अनेक अतिथि तथा बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहेंगे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

