प्रशिक्षित 104 स्काउटर गाइडर,का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरक्षक डी. रविशंकर ने किया सम्मान
बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त,इंटरनेशनल कल्चरल जम्बूरी कर्नाटक,पचमढ़ी शिविर में सम्मिलित होने वाले का हुआ सम्मान
जशपुर : (वायरलेस न्यूज)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरक्षक डी. रविशंकर के द्वारा भारत स्काउट गाइड जशपुर के प्रशिक्षित बेसिक स्काउट मास्टर,गाइड कैप्टन का सम्मान किया गया .इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप,आयुक्त गाइड सरोज खलखो, संयुक्त सचिव सरीन राज, डीओसी टुमनू गोंसाई और प्रीति सुधा किसपोट्टा भी उपस्थित रहे.
ज्ञात हो कि जशपुर जिले के 104 बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त,स्काउटर एवं गाइडर,इंटरनेशनल कल्चरल जम्बूरी कर्नाटक,पचमढ़ी व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में सम्मिलित होने वाले का सम्मान किया गया.
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरक्षक डी. रविशंकर ने कहा की सेवा मूल उद्देश्य है इसको आधार मानकर जीवन में उतारना है किसी भी व्यक्ति की सेवा का भाव निःस्वार्थ होता वही सेवा माना जाता है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम करने की दिशा में सोंचना है और कार्य करना है. महिला समाज में मुख्य भूमिका में होती है उन्हें मजबूत करने से समाज के साथ देश मजबूत होगा. उच्च सोंच के साथ समाज को सशक्त करने की दिशा में हम सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने कहा की जाति धर्म को दूर रख कर सेवा का भाव रखकर काम करना है. उन्होंने अभिव्यक्ति एप्प के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया इसके माध्यम से किसी भी प्रकार की घटना को सूचित किया जा सकता है
जिला शिक्षा मधुलिका तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियों को जिले में बेहतर ढंग से किया जा रहा है बच्चों तक इसको पहुँचाने में स्काउटर और गाइडर अपने विद्यालय में काम करें
स्काउट गाइड बच्चों को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित कराते हुए राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रयास करें
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

