🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से अभय नारायण राय ने सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया

On: January 21, 2023 4:36 PM

परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से अभय नारायण राय ने सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) ! छुगानी परिवार तोरवा के निवास पर परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के पादुकापूजन के अवसर पर उपस्थित होकर प्रदेश प्रवक्ता एवं अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने सपरिवार दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी आज बिलासपुर के प्रवास पर है।
इस अवसर पर अभय नारायण राय ने अपना परिचय दिया, तो स्वामी जी ने भूपेश सरकार के गौ माता की सेवा और रामवनगमन पथ पर किये जा रहे कार्यों का उल्लेख कर प्रशंसा की। शंकराचार्य जी ने कहा कि धर्म और समाज में अच्छे कार्यों की चर्चा होनी चाहिए।
इस अवसर पर छुगानी परिवार के अलावा उनके ईष्टमित्र उपस्थित थे, अभय नारायण राय के साथ एस.आर.टाटा, प्रशांत सिंह, अनमोल सिंह भी शामिल रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment