जूटमिल बना रायगढ़ जिले का 16वां थाना, एसएसपी अभिषेक मीना ने किया विधिवत उद्धघाटन….
*रायगढ़* । थाना सिटी कोतवाली का चौकी जूटमिल उन्नयन होकर जिले का नया पुलिस थाना बना है। इसके बनने से जिले में थाना अजाक और ट्रैफिक सहित अब थानों की संख्या 16 हो चुकी है। जिले में अब 16 थानों के साथ 3 पुलिस चौकी- चौकी रैरूमाखुर्द, चौकी खरसिया और चौकी जोबी हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना ने नये पुलिस थाना जूटमिल का फीता काटकर, पूजा अर्जन कर विधिवत उद्घाटन किये । जूटमिल के जवानों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई । इस दौरान एसएसपी श्री मीना थाने के रोजनामचा में कार्यवाही संचालन की पहली रोचनामचा रिपोर्ट अपने हाथों से लेख किया गया । इस थाने में प्रस्तावित तहत 32 गांव/वार्डों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मीना बताये कि थाना कोतवाली में दर्ज एक तिहाई से अधिक अपराध जूटमिल से संबंधित होते थे, पिछले साल थाना कोतवाली में 1794 अपराध दर्ज किये गये थे जिसे देखते हुए जिला पुलिस कवायद चला रही थी कि पुलिस चौकी जूटमिल को थाना बनाया जाए जिसके लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था । अंततः गृह विभाग (पुलिस) छत्तीसगढ़ से 9 जनवरी 2023 को प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है और आज पुलिस थाना का विधिवत उद्घाटन किया गया । नए थाना बनने से यहां के लोगों को बड़ी सहूलियत और सुविधाएं मिलेगी । नये थाने में अब एफआईआर, सीसीटीएनएस कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा । दर्ज अपराध, शिकायतों की जांच यहीं से होगी । जल्द ही जूटमिल थाने को और अधिक बल और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा । संसाधन और बल उपलब्ध होने से असामाजिक तत्व पर कसावट लाया जावेगा और अपराधों में कमी आयेगी । थाना अनुरूप स्टाफ बढ़ने से क्राईम पर पुलिस और प्रभावी रूप से कार्रवाई करेगी । कम्प्यूटर और सीसी कैमरे से लैस थाना जूटमिल में आज से एफआईआर आदि कार्य शुरू हो जाएगा। नए थाने में पहले थानाध्यक्ष के रूप में उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल सहित 54 पुलिसकर्मियों की तैनाती है । थाने के उद्धघाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, शहर के सभी थाना प्रभारी सहित जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

