ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत …….. दो लाख से अधिक के 10 मोबाइल के साथ एक चोर रेसुब के हत्थे चढ़ा
रायपुर। (वायरलेस न्यूज)मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से गाड़ी दुरंतो एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, सीजी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस एवम लोकल गाड़ियों से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले शातिर आदतन चोर को 10 नग मोबाइल कीमती 215990/ रुपया का मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर धारा 41(1-4)CrPc ,379 आईपीसी के तहत गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
रायपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि ट्रेनों से मोबाइल चोरी की मिल रही शिकायत पर आज मिली सूचना पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा रेल सुरक्षा बल बिलासपुर जोनल मुख्यालय के निर्देशन एवं संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है,आज दिनांक 22-01-23 को समय 11.00 बजे
रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ. देवेश सिंह, आ. संदीप गिरी व जीआरपी थाना रायपुर के प्र. आ. व्ही के टोप्पो , प्र.आ. दीपक मिश्रा, व हमराह स्टाफ के साथ चेकिंग एवम गस्त के दौरान मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन ,मेन गेट के बाहर स्थित जिंदल गार्डन के पास चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करता देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता- राजेश वर्मा उर्फ सेठ्ठी पिता स्व. टीका राम वर्मा , उम्र-30 साल, निवासी- जनता कॉलोनी, पानी टंकी के पास,थाना- गुढियारी, जिला- रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया ।उसके पास 10 नग मोबाइल मिला जिसे उसने रायपुर रेलवे स्टेशन में दुरंतो एक्सप्रेस से आईफोन, लिंक एक्सप्रेस कोरबा विशाविशाखापट्टनम से वन प्लस का मोबाइल फोन एवम सीजी, सारनाथ एक्सप्रेस, लोकल ट्रेनों से यात्रियों का मोबाइल फ़ोन चोरी करना स्वीकार किया ,सीसीटीवी का अवलोकन करने पर उक्त व्यक्ति को स्टेशन में घूमते देखा गया ।तब उसके पास से 10 नग मोबाइल फोन अलग अलग कंपनी का आई फोन एप्पल कम्पनी , व्हाइट कलर कीमती 65000/ रुपया
,वन प्लस नोर्ड 5जी ब्लू कलर कीमती 27000/ रुपया, ओप्पो कंपनी मॉडल ए3 एस, कीमती 13,000/- रुपया ,सैमसंग गैलेक्सी जे 7 ब्लैक कलर कीमती 12000/ रुपया, वीवो 5जी फोन ब्लू कलर कीमती 20990/ रुपया, vivo 5 g ब्लू कलर कीमती 17000/ रुपया
,एमआई कंपनी मॉडल 10 आई ग्रे कलर कीमती 22000/ रुपया,विवो मोबाइल ब्लू कलर कीमती 20000/ रुपया, विवो कंपनी ब्लू कलर कीमती 10000/ रुपया
,सैमसंग कंपनी नीला कलर कीमती 9000/ रुपया, सभी जप्त मोबाइल फोनों की कुल कीमती लगभग Rs.215,990/(दो लाख पन्द्रह हज़ार नौ सौ नब्बे रुपया )
उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया । एवं उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया, उक्त आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर अपराध क्रमांक-04/2023 धारा- 41(1+4) CrPc, 379 आईपीसी दिनांक 22-01-2023 मामला पंजीबद्ध किया गया।
रेसुब रायपुर की इस कार्यवाही से ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले चोरों में हड़कप व्याप्त है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

