मस्तूरी (वायरलेस न्यूज) मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत उपनेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णामूर्ति बांधी ने विशाल पद यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।
बांधी ने प्रदेश सरकार पर योजना से गरीबों को वंचित रखने का आरोप लगाया। भाजपा की लोहर्षी मंडल हितग्राहियों के हक के लिए मस्तूरी विधायक ने तीसरे दिन मस्तूरी विधनसभा के लोहारसी मंडल के ग्राम सोनसरी से पद यात्रा का शुभआरंभ किया और मोर आवास मोर अधिकार को लेकर फिर एक बार भुपेश सरकार को जमकर कोसा
बता दें कि ये पद यात्रा सोमवार को ग्राम ओखर से प्रारंभ हुई थीं जो 4 दिनों तक चलेगी जिसमें मस्तूरी विधायक अपने विधानसभा की जनता एवं समर्थकों के साथ लगभग 70 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले है
आज पद यात्रा के शुभारभ के दौरान मस्तूरी विधायक ने राज्य सरकार पर जमकर खरी खोटी सुनाई और केन्द्र सरकार द्धारा हितग्राहीयो के लिए जारी अतिरिक्त 5 किलो अनाज न देने सहित प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभ से आम जानता को वंचित करने का आरोप लगाया उन्होने आगे कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानो को भूपेश सरकार ने धोखा दिया है। यहां के बेरोजगारो के साथ भी विश्वासघात किया है। प्रदेश की महिलाओ के सम्मान की रक्षा करने में भी सरकार असफल रही है। कांग्रेस ने बेरोजगारो को नौकरी देने और महिलाओ को शराबंदी का वादा किया था परंतु आज तक कुछ भी नही किया। आज प्रदेशभर के किसान धान खरीदी में आ रही समस्या से परेशान है।जिन किसानो, मजुदरो, महिलाओ और युवाओ के बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ मिलकर ही 2023 में लबरी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे।
आज पद यात्रा के पदयात्रा में पदयात्रा सोनसरी, सोन, बसंतपूर, मुकुंदपुर, उदईबंद, अमलडीह, कुकुर्दीकला, कुकुर्दीखुर्द, परसोडी, गोपालपुर में यात्रा का सपापन हुआ इस दौरान ,सन्तोष मिश्रा,विजय अंचल, द्वारिका टंडन,हरनारायण तिवारी, रामनिवास साहू, नरेंद्र नायक, मिस्टर इंडिया भार्गव,हरगोविंद माहेश्वरी, अंकित मिश्रा, खिलावन पटेल,पिंटू साहू, अलगू पटेल,सरोज कैवर्ट,राजकुमार श्रीवास, हेमलाल जगत, दशरत पटेल, बाबूराम पटेल, बिहारी पैकरा, अजीत साहू, रामलाल कैवर्ट, जागेश्वर पटेल, रामू लाल, सीमा साहू, चंद्रप्रकाश दिनकर, घनश्याम भार्गव, महादेव खूंटे, सत्यवती अवध्या, याद बाई यादव, पदयात्रा पद यात्रा में शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

