🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे. में पदस्थ उप निरीक्षक एन. श्रीनिवास राव को राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, महाप्रबंधक आलोक कुमार एवम आई जी ए एन सिन्हा ने दी बधाई

On: January 25, 2023 5:45 PM

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ उप निरीक्षक श्री एन. श्रीनिवास राव को राष्ट्रपति महोदया द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के शुभ अवसर पर इन्हे भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा ।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 25 जनवरी’ 2023) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट सेटलमेंट में पदस्थ उप निरीक्षक श्री एन. श्रीनिवास राव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति महोदया द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के शुभ अवसर पर इन्हे भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा । श्री एन. श्रीनिवास राव सर्वप्रथम भारतीय रेलवे में आरपीएफ विभाग में वर्ष 1995 में आरक्षक के पद पर ज्वाईन किये थे और अपने कठिन परिश्रम के बदौलत आज उप निरीक्षक के पद पर पंहुचे है । और अब इन्होने अपने 27 वर्ष की गौरवशाली रेल सेवा को पुरा कर लिया है । श्री एन. श्रीनिवास राव, उप निरीक्षक के द्वारा यह पदक प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मान बढाया है ।

श्री एन. श्रीनिवास राव के इस सम्मान पर इनके पदक पाने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, महाप्रबंधक, श्री आलोक कुमार के द्वारा इन्हे बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना दी एवं श्री ए एन सिन्हा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर के द्वारा प्रोत्साहित किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment