पन्द्रह हजार के एक नोकिया मोबाइल के साथ चोर रेसुब और जीआरपी के गिरफ्त में रायपुर। (वायरलेस न्यूज़)रेसुब रायपुर प्रभारी की सक्रियता से लगातार यात्रियों के समान लगेज मोबाइल चोरी करने वाले चोरों पर रेसुब कार्यवाही कर रही है ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले आदतन शातिर चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रेसुब रायपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन कुमार मुखर्जी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है। यात्री से मोबाइल चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 06-02-23 को समय 11.15 बजे
रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ. देवेश सिंह, आ. संदीप गिरी व जीआरपी थाना रायपुर के स.उपनि.एन.के. शर्मा, प्र. आ.- पी. लटारे व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया के एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 1A गेट के पास पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता- राम कृष्ण पाल उर्फ राहुल ,पिता – अरुण कुमार पाल , उम्र-24 साल, निवासी- ग्राम सराधु नवा गांव, स्कूल के पास,थाना- चारामा, जिला- कांकेर (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 01 नग मोबाइल नोकिया कंपनी का मॉडल 5.1 प्लस , ब्लू कलर कीमती 15000/ रुपया,( पन्द्रह हजार रुपया ) मिला जिसे दिनांक 05.02.23 को रात्रि में रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 1A से चार्जिंग पर लगा किसी यात्री का चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल सहित जीआरपी थाना रायपुर लाया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 06/2023 धारा- 41(1+4) CrPc, 379 आईपीसी दिनांक 06-02-2023 मामला पंजीबद्ध किया गया।रेसुब की इस कार्यवाही से मोबाइल चोरों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

