भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड अपने नैगम सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों के लिए विभिन्न कार्य करती आई है।
इसी दिशा में एनटीपीसी की कोरबा इकाई ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतत प्रयास करते हुए रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का उदघाटन किया।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के दृष्टिकोण से, प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
एनटीपीसी कोरबा, अमभुजा फ़ाउंडेशन के साथ सहभागिता कर, 25 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। तीन माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में निकटतम ग्रामों की महिलाएं भाग लेंगी। नेशनल स्किल डेव्लपमेंट सेंटर द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यूनतम 70 प्रतिशत प्रतिभागियों को सुनिश्चित प्लेसमेंट दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, बिलिंग मोड्यूल, मार्केटिंग, स्टोर मैनेजमेंट एवं इन्वेंट्री मैनेजमेंट जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।
राष्ट्र की प्रगति में लगातार क्रियाशील एनटीपीसी लिमिटेड, नित नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही है। बिजली उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी अपने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से देश हित में प्रयंत्नशील है। ‘पीपल बिफोर पीएलएफ़’ के सिद्धांत पर चलते हुए एनटीपीसी देश की विकास यात्रा को गति प्रदान कर रही है।
इस विषय में परियोजना प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई प्रेषित करी और कहा की “एनटीपीसी के लिए आजीविका विकास, सामुदायिक विकास के लिए किए कार्यों का एक प्रमुख स्तंभ है। सही कौशल के साथ, महिलाएं देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हमारा उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देना है”।
इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख के साथ साथ, मुख्य महाप्रबंधक, मैत्री महिला समिति के सदस्य एवं एनटीपीसी कोरबा की सीएसआर एवं एचआर टीम उपस्थित रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

