जल पर नहीं पटाने वालों का कटेगा नल कनेक्शन-कमिश्नर मिश्रा
0 कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
रायगढ़। कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जलकर के बकायेदारों के नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। इसी तरह आगामी वित्तीय वर्ष में नए सर्वे के हिसाब से डिमांड बनाने और टैक्स वसूली करने के निर्देश सभी सहायक कर सन ग्राहकों को दिए।
सबसे पहले वार्ड वार टैक्स वसूली की जानकारी ली गई। इस दौरान कम टैक्स वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक को वसूली पर ध्यान देने और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कम कर वसूलने पर कार्रवाई करने की भी बात की गई। इसके बाद सर्वे की स्थिति की जानकारी दी गई। सर्वे पूर्ण होने पर इसे कंप्यूटर पर डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह नए सर्वे के अनुसार सभी सहायक राजस्व निरीक्षक को डिमांड बनाने और डिमांड के हिसाब से वसूली की जानकारी देने निर्देशित किया गया। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि पूर्व के सर्वे और वर्तमान के सर्वे में घरों की संख्या बढ़ी है। मकानों में द्वितीय एवं तृतीय तल तक कंट्रक्शन भी हुए हैं और मकानों के साइज में भी परिवर्तन हुआ है। इस दौरान नए सर्वे के आधार पर ही टैक्स वसूली के निर्देश कमिश्नर श्री मिश्रा ने दिए। इसी तरह बड़े बकायेदारों की सूची बनाने और संपत्ति कर व जलकर जमा करने के लिए नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान सभी सहायक राजस्व निरीक्षक को बकायेदारों को नोटिस जारी करने की स्थिति की भी जानकारी ली गई। बड़े बकायेदारों द्वारा नोटिस जारी करने की स्थिति में भी संपत्ति कर एवं जल कर जमा नहीं करने की स्थिति में नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। बैठक में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री हरि की स्वर लकड़ा सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

