🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हिंदु महापंचायत के कल आयोजित धरना प्रदर्शन में जरूर शामिल हों सर्व हिंदू समाज के अनुयायी- चंद्रप्रकाश पांडे(बब्बल)

On: February 7, 2023 2:26 PM

हिंदु महापंचायत के कल आयोजित धरना प्रदर्शन में जरूर शामिल हों सर्व हिंदू समाज के अनुयायी- चंद्रप्रकाश पांडे(बब्बल)

रायगढ़ –छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से हिंदू संस्कृति पर लगातार आघात हो रहा है। विशेष रुप से जनजाति समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाज धर्मांतरण का शिकार बन रहे हैं। धर्मांतरण का विरोध करने पर प्रतिक्रिया स्वरूप धर्मान्तरित लोगों द्वारा हिंसा एवं प्राणघातक हमला किया जा रहा है। हाल ही में हुई नारायणपुर की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
अतः हिंदू महापंचायत ने धर्मांतरण के बढ़ते कुचक्र को लेकर धरना सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।भारतीय जनता पार्टी इस धरना प्रदर्शन का पुरजोर समर्थन करती है एवं सर्व हिंदू समाज से यह आह्वाहन करती है कि धरना सत्याग्रह में आप अपने समाज के समस्त सदस्यों के साथ सहभागी होकर सजग प्रहरी बनें। यह धरना दिनांक – 8 फरवरी 2023,
दिन – बुधवार
समय – दोपहर 1:00 बजे 4:00 बजे तक
स्थल – हेमु कलाणी, चक्रधर नगर, रायगढ़ में निर्धारित है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे ने सर्व हिंदू समाज से आग्रह किया है की हमारी अनुपस्थिति या मौन, हिन्दू समाज को कमजोर करने में लगे कालनेमियों के लिए अवसर ना बन जाए, अतः धरना सत्याग्रह में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति अवश्य दें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment