बाल शहीद अबीर के नाम बाल उद्यान
अबीर के आठवें जन्मदिन पर हुआ प्रतिमा का अनावरण, विविध कार्यक्रम
रायगढ़ ०6 फरवरी। भारत के सबसे नन्हें शहीद अबीर त्रिपाठी का ८वां जन्मदिन आज यहां सर्किट हाऊस रोड स्थित बाल उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवं शहीद अनुजा त्रिपाठी के सुपुत्र अबीर त्रिपाठी ने १३ नवम्बर २०२१ को मणिपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में अलगांववदियों के हमले का सामना करते हुए अपने माता-पिता के साथ अपने भी प्राणों की आहूति दी थी। आजाद भारत के इतिहास में देश के लिये दिया गया यह बलिदान अपने आप में पहली घटना है।
आज सुबह ९:०० बजे सर्किट हाऊस रोड स्थित बाल उद्यान जिसका नामकरण निगम प्रशासन द्वारा शहीद अबीर त्रिपाठी के नाम पर किया गया है तथा वही अबीर त्रिपाठी की प्रतिमा आज स्थापित की गई। आज अबीर के ८वें जन्मदिन के अवसर पर ८ वर्ष से १० वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिये देशभक्ति पर आधारित कविता एवं गीत पाठ का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों से आये नन्हें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज की। नन्हें बच्चों ने देशभक्ति पर पूरी मुखरता के साथ कविता पाठ एवं गायन किया। जिसे वहां उपस्थित लोगों ने शिद्दत के साथ सुना और उसकी सराहना तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ करने में कोई कंजूसी नहीं की। इससे पूर्व सभी प्रतिभागियों को नन्हें शहीद अबीर की स्मृति में निर्मित विशेष स्पोर्टस टी-शर्ट आयोजक कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया। जिसे सभी प्रतिभागियों ने वहीं धारण कर पूरे वातावरण को अबीरमय कर दिया। काव्यपाठ से पूर्व शहीद अबीर त्रिपाठी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा नन्हें बच्चों द्वारा हैप्पी बर्थ डे कहते हुए अबीर के जन्मदिन पर केक काट कर अपनी खुशी जाहिर की गई। इसी दौरान सर्किट हाऊस रोड स्थित मुक्तिधाम में शहीद अबीर त्रिपाठी की समाधि पर त्रिपाठी परिवार एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यहां यह उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर अपने-अपने उद्बोधन में सभी वक्ताओं ने आज के दिन को नगर के लिये गौरवशाली दिन बताया। वहीं निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अबीर त्रिपाठी ने जीवन के प्रति अपने बलिदान से जो उच्च आदर्श प्रस्तुत किया है उसी की तरह इस बाल उद्यान को भी ऊंचाई देनी है। इस हेतु निगम प्रशासन द्वारा यथासंभव प्रयास किये जायेंगे।
आज इस विशेष अवसर पर नगर पालिक निगम रायगढ़ की लोकप्रिय महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, पूर्व सभापति सुभाष पांडेय एवं शेख सलीम नियारिया, कर्नल आशीष पांडेय, सुबेदार बालकिशन सहित पूर्व सैनिकगण, ओपी जिंदल स्कूल, भवानी शंकर षड़ंगी स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय सहित अन्य शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्रा व शिक्षक वृन्द उपस्थित रहे।
इसी तारतम्य में आज शाम ७:०० बजे त्रिपाठी परिवार की ओर से कार्डिनल रोटी बैंक के माध्यम से करीब ५०० जरूरतमंद लोगों को स्थानीय रेल्वे स्टेशन के सामने भोजन वितरित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

