9 ई टिकट के साथ एक युवक को रेसुब दुर्ग ने गिरफ्तार किया
दुर्ग। (वायरलेस न्यूज़)दुर्ग रेसुब प्रभारी और उनकी टीम की सक्रियता से एक युवक को ई टिकट बनाने के मामले गिरफ्तार किया है। इस संबन्ध में रेसुब दुर्ग पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के द्वारा अमिय नंदन सिन्हा,महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल,बिलासपुर के दिशा निर्देशन एवं संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के कुशल मार्ग दर्शन में रेल यात्रियों, रेल सम्पति एवं रेलवे ई टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियो पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 07.02.2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के द्वारा रेल ई टिकटों का अवैध कारोबार किये जाने की सूचना पर ‘ मां लक्ष्मी कंप्यूटर’ देवकर स्थित दुकान को चेक किया गया। दुकान पर लव कुश साहू, पिता-भागवत साहू,उम्र-26 वर्ष, साकिन-डीहपारा देवकर, पुलिस चौकी-देवकर, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) के कब्जे से 01 नग पर्सनल यूजर आईडी से रेल आरक्षित ई टिकट 04 नग यात्रा किया हुआ पास्ट टिकट जिसकी कीमत- 10,186.70 एवं 05नग आगे की यात्रा का टिकट (फ्यूचर-टिकट) जिसकी कीमत- 5,396.65 इस प्रकार कुल 09 रेलवे ई टिकट जिसकी कुल कीमत 15583.35 रुपए का अवैध व्यापार करना पाया गया। मौके पर जब्ती तथा दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 373/23 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 07.02.2023 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया है । रेसुब दुर्ग की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

