हजारों के 13 ई टिकटो के साथ एक युवक रेसुब के हत्थे चढ़ा
बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) रेसुब बिलासपुर के अधीन उसलापुर चौकी प्रभारी और टीम ने अवैध ई टिकट बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रेसुब पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने मीडिया को बताया कि दिनांक 07 जनवरी 2023 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल/बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर डी एस तोमर के निर्देशन में अवैध ई-टिकटिंग का व्यापार करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबीर सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी उसलापुर प्रभारी उप निरीक्षक एन.पी. मिश्रा, हमराह बल सदस्यों के साथ संजय ऑनलाइन सेंटर, शिव चौक के पास, कुदुदंड थाना- सिविल लाइन, जिला बिलासपुर बिलासपुर में एक व्यक्ति को रेलवे ई-टिकट बनाते हुए पकडा गया जिसका नाम एवं पता पुछने पर देव कुमार पाटिल पिता संजय कुमार पाटिल उम्र- 27 वर्ष, निवासी- मरार गली, वार्ड नंबर 27 मगरपारा चौक, थाना- सिविल लाइन, जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताया एवं बताया की मेरी दुकान में आधार कार्ड, मनी ट्रॉसफर के साथ रेलवे ई-टिकटों को भी बनाता हुॅ जिसके मोबाइल में बनी ई-टिकटों को चैक करने पर 01 पर्सनल आईडी PATILDEV02 से बनाया गया 04 नग फ्यूचर टिकट मूल्य 1657.20 रुपए तथा 09 नग यात्रा किया हुआ पास्ट टिकट मूल्य 11351.60 रुपए कुल 13 नग टिकट मूल्य 13008.80 रुपए पाया गया। उपरोक्त टिकटों को मौके पर मोबाइल सहित जप्त किया गया। आरोपी को प्रथम दृष्ट्या रेलवे अधिनियम की धारा 143 का दोषी पाकर गिरफतार किया गया, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 427/2023 दिनांक 07.02.2023 धारा-143 रेल अधिनियम दर्ज कर मामले की विवेचना जारी है। रेसुब की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

