एनटीपीसी लारा की पहल, पर्यावरण सुरक्षा के साथ महिलाओं को मिला रोजगार
लारा रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी लारा पावर प्लांट रायगढ़ जिले मे स्थित लोगों के लिए वरदान साबित हुई है । वर्तमान मे एनटीपीसी लारा मे 800 MW की 2 यूनिट चल रही है ,जो की सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित है जिसमे सामान्य यूनिट की तुलना मे कम कोयला एवं पानी खर्च होता है तथा आस –पास के ग्रामीणो को रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान हुए है। जिसमे की एनटीपीसी लारा से निकालने वाले रद्दी सामान (WASTE MATERIAL) जो की एश सायलो मे इस्तेमाल होता है जिससे बैग बनाने का कार्य किया जा रहा है । यह रद्दी सामान (WASTE MATERIAL)जो की प्लांट मे किसी काम का नहीं है ,उसे बाहर प्रबंधन करने के लिए भेजा जाता है। जिसके पर्यावरण हितैषी विकल्प बहुत कम उपलब्ध है । इस वेस्ट बैग फिल्टर से एनटीपीसी लारा ने भू –प्रभावित ग्राम छपोरा के महिला स्व-सहायता समूह ( छाया समूह )को रोजगार भी प्रदान कराया है ।इसके अंतर्गत एनटीपीसी लारा इस महिला स्व-सहायता समूह ( छाया समूह )को दो ( 2 ) उपयुक्त गुणवत्ता युक्त की सिलाई मशीन दी गई एवं सिलाई का प्रशिक्षण दिलाया गया है। रद्दी सामान (WASTE MATERIAL)से बैग बनाने के लिए समूह को उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है । अब तक लगभग 1000 बैग बन कर एनटीपीसी कर्मचारियो ,CISF , SECUIRITY तथा अन्य पक्षों को भी वितरण किया जा चुका है । तथा आगे भी यह प्रक्रिया जब तक एनटीपीसी लारा स्टेशन प्रचालन मे रहेगा निरंतर आगे भी चलती रहेगी । यह रद्दी सामान (WASTE MATERIAL) से बैग बनाने का निर्णय सफल साबित हुआ तथा रद्दी सामान (WASTE MATERIAL)का प्रबंधन भी आसानी से होना संभव हो रहा है । तथा महिला स्व-सहायता समूह ( छाया समूह )को भी उनके मेहनत के आधार पर आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की जा रही है । एनटीपीसी के मैत्री नगर टाउनशिप से जो भी जैव अपघटक ( Bio Decomposer) कचरा निकलता है उसका प्रबंधन उसे खाद मे बदल कर किया जा रहा है एवं अजैव अपघटक (Non- Bio Decomposer) कचरा को M/s अंबुजा सीमेंट मे सह प्रसंस्करण (Co- processing) के लिए भेजा जाता है साथ ही उसका उचित प्रबंधन हो रहा है एवं ऊर्जा का उपयोग सीमेंट बनाने मे हो रहा है । एनटीपीसी लारा रद्दी सामान (WASTE MATERIAL)से ऊर्जा या सामान की प्राप्ति हेतु कोशिश जारी रखे हुए है । ताकि पर्यावरण हितैषी परियोजना यो ही छतीसगढ़ राज्य की सेवा करती रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

