🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर जोन में रेसुब ने दो दिन में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 3 मंडलों में लाखो के अवैध टिकट के साथ पकड़ाए 30 दलाल,आगे भी होगी कार्यवाही : ए. एन. सिन्हा

On: February 8, 2023 12:34 PM

रेसुब ने दो दिन चलाया विशेषअभियान ……… तीनों मंडलों में लाखो के अवैध टिकट के साथ पकड़ाए 30 दलाल

बिलासपुर ।( वायरलेस न्यूज़) गत 6 से 7 फरवरी के मध्य दो दिन में जोनल मुख्यालय से रेसुब आई जी ए एन सिन्हा ने निर्देश जारी कर रेसुब की विशेष टीमो ने पूरे जोन के तीनों मंडल नागपुर,रायपुर, बिलासपुर में टिकट दलालो के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जिसमे लाखो की टिकट के साथ 30 लोग रेसुब के गिरफ्त में आये रेसुब की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगे,रेल सुरक्षा बल जोनल मुख्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार अवैध टिकिट दलालो की शिकायत मिलने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, अमिय नंदन सिन्हा के निर्देश पर दिनांक 06.02.2023 से 07.0 2.2023 तक तीनों मंडलों में 30 टीमें (बिलासपुर मण्डल -11 , रायपुर मण्डल – 08 एवं नागपुर मण्डल -11 ) टीमो ने छत्तीसगढ- 08 – रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, चांपा, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़, भिलाई , दुर्ग
महाराष्ट्रः- 04 – नागभीड़ , गोंदिया, भंडारा रोड , नागपुर
मध्यप्रदेश 03 – बालाघाट, अनुपपुर , छिंदवाड़ा
उड़ीसा 01 – ब्रजराजनगर में एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई।
जप्त टिकटों का विवरण
भविष्य के यात्रा टिकिट – 37
पुराने यात्रा टिकिट – 683
कुल टिकिट – 720 जप्त टिकटो का मूल्य
भविष्य के यात्रा टिकिट – 61,651.6 /-
पुराने यात्रा टिकिट -8,41,406.45 /-
कुल कीमत – 9,03,058.05 /-जप्त अन्य सामान
कम्प्यूटर, मोबाइल, लेपटाप व अन्य
यात्रा किए गये कुल टिकटों का मूल्य
9,03,058.05 /- रू
भविष्य टिकट का मूल्य
61,651.6 /- रू जप्त किया गया।
अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी. बनाकर उसका दुरुउपयोग करते हुए जरूरतमन्द यात्रियो को बेचते है । आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है] जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में अलग-अलग शहरों में एक साथ तीनों मंडलो मे छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस अभियान मे 30 अवैध टिकिट दलालो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 30 प्रकरण दर्ज किए गए । रेसुब की इस कार्यवाही से टिकट का अवैध धंधा करने वाले दलालो में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment