🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एमआईसी बैठक में 10 करोड़ के कार्यों को दी गई स्वीकृति
0 31 एजेंडा पर की गई चर्चा

On: February 9, 2023 7:59 AM

एमआईसी बैठक में 10 करोड़ के कार्यों को दी गई स्वीकृति
0 31 एजेंडा पर की गई चर्चा


रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) शहर के विभिन्न वार्ड में 10 करोड़ की लागत से सीसी सड़क एवं अन्य सड़क निर्माण की एमआईसी की बैठक में स्वीकृति दी गई। बैठक में एमआईसी सदस्य ने 31 एजेंडा पर चर्चा की।
बुधवार की दोपहर 3 बजे से महापौर श्रीमती जानकी काटजू की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले राष्ट्रीय परिवार सहायता के पात्र 31 हितग्राहियों के आवेदनों पर योजना का लाभ देने स्वीकृति दी गई। इसी तरह मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, निशक्त पेंशन, विधवा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुखद सहारा पेंशन के आवेदन कर्ताओं के पात्र और अपात्र की सूची सहित आगामी बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। इसी तरह एसपी कार्यालय के बगल में स्थित न्यू कंपलेक्स के प्रथम एवं द्वितीय तल के दुकानों, हाल को लीज पर दिए जाने हेतु आमंत्रित ऑफ अदर में आवेदनकर्ताओं के चयन कर सूची रखी गई, जिसे परिषद ने भेजने का निर्णय लिया गया। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंगल भवन को संचालन हेतु ठेके पर दिए जाने के एजेंडा को परिषद में रखने की सहमति दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पत्र अनुसार हमर क्लीनिक के रूप में चिन्हअंकित यूएचसी को अबग्रेड करने एनओसी चाही गई थी, जिस पर पार्षदों से चर्चा उपरांत सहमति लेकर अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पांच दुकानों और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में स्थित चार दुकानों का आवंटन मे से प्राप्त क्रमशः 3 आवेदन एवं 1 आवेदन को परिषद में रखने की सहमति दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व में एलॉटेड भूखंड इनमें निर्माण नहीं होने की स्थिति पर 4 आवेदकों द्वारा जमा किए गए राशि को वापस मांग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें स्वीकृति देते हुए ऐसे आवेदनकर्ताओं को निर्णय के आधार पर राशि वापस करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह मरीन ड्राइव स्थित एक से 24 दुकानों को वार्षिक किराया में दिए जाने हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था, जिसमें आवेदन कर्ताओं की सूची के साथ निर्णय के लिए रखा गया, जिसे परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया। इसी तरह ₹10 करोड़ से विभिन्न वार्डों में निगम के विभिन्न वार्डों में सीसी नाली एवं अन्य निर्माण कार्य की पुष्टि की गई। इसी तरह वार्ड क्रमांक 21 में पूर्व में स्वीकृत चबूतरा निर्माण कार्य का स्थल परिवर्तन करने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद रामपुर में प्रस्तावित नया बस स्टैंड निर्माण के लिए आर्किटेक्ट के माध्यम से मानचित्र तैयार करने हेतु स्वीकृति दी गई। डीएमएफ से प्लास्टिक को रिसाइकल करने के लिए पूर्व में दो बार निविदा आमंत्रित की गई थी। इसमें विद्युत कनेक्शन हेतु ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य नहीं होने के कारण एक भी फार्म निविदा में भाग नहीं लिया, इसलिए डीएमएफ से ही ट्रांसफार्मर स्थापित करने की सहमति दी गई। पूर्व में काली मंदिर से रेलवे अंडर ब्रिज तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 49 लाख 75000 की स्वीकृति दी गई थी। इसमें ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया। इसमें स्थल परिवर्तन कर ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह चक्रधर नगर चौक से रेलवे क्रॉसिंग के बीच गढ़कलेवा के लिए निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति दी गई। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के पत्र अनुसार शहीद विप्लव त्रिपाठी के 7 वर्षीय पुत्र शहीद अबीर त्रिपाठी के नाम से सर्किट हाउस रोड स्थित बाल उद्यान का नामकरण प्रस्ताव रखा गया, जिसे परिषद में भेजने की सहमति दी गई। अमृत मिशन योजना अंतर्गत 17 एमएलडी जल उपचार संयंत्र को ऑटोमेशन मोड पर कार्य किए जाने 1 करोड़ 90 लाख की स्वीकृति दी गई। बैठक में एजेंडा से संबंधित एम आई सी सदस्यों के प्रश्नों के जवाब कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने दिए। बैठक में एम आई सी सदस्य श्री शेख सलीम नियारिया, श्री रत्थू जायसवाल, श्री संजय देवांगन, श्री रमेश भगत, श्री राकेश तालुकदार सहित निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment