एनटीपीसी मुख्य महाप्रबंधक ने कहा भारत के विकास को शक्ति प्रदान कर रहा है एनटीपीसी कोरबा
कोरबा /बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी कोरबा में प्रेस वार्ता का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक, श्री बी. आर. राव ने विगत 40 वर्षों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि एनपीटीसी कोरबा दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन के लिए अग्रसर है। आज से करीब 40 साल पहले कभी 200 मेगावाट से सफर शुरू करने वाली यह इकाई अब कोरबा में 2600 मेगा वाटत विद्युत उत्पादन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जा रही है।
पत्रकारो ने किया संयंत्र परिसर का भ्रमण:
पत्रकारों को संयंत्र परिसर का भ्रमण भी कराया गया। उन्हे सेफटि सेंटर,सिमुलेटर बिल्डिंग,प्लांट परिसर में विभिन्न यूनिट इत्यादि दिखाई गयी। साथ ही साथ उन्हे संयंत्र परिसर में लागू सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षणों के बारे में अवगत कराया गया।
सिमुलेटर में उन्हे 200 मेगा वॉट एवं 500 मेगा वॉट इकाई के प्रचालन के बारे में अवगत कराया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन से रचे कई कीर्तिमान स्थापित:
प्रचालन हाइलाइट्स (जनवरी 2023):
एनटीपीसी के सभी परियोजनाओ में सर्वाधिक पीएलएफ़ (प्लांट लोड फ़ैक्टर) – 96.55%
मासिक लोडिंग फ़ैक्टर एनटीपीसी में सबसे अधिक – 97.29%
शून्य तेल कि खपत – यूनिट 1,3,4,5, एवं 7 (मासिक)
वार्षिक पीएलएफ़ 91.28%,(31. जनवरी 2023 तक), एनटीपीसी में सर्वाधिक, भारत में दूसरे नंबर पर)
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति अवार्ड से पुरुसकृत
सामुदायिक विकास के लिए अग्रसर:
बिजली उत्पादन के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं सामुदायिक विकास हेतु एनटीपीसी कोरबा लगातार तत्पर हैं। हाल ही में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत रीटेल एसोशिएट प्रशिक्षण एवं तीरंगदाजी कंप इत्यादि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री बी. आर. राव (मुख्य महाप्रबंधक) के साथ ही श्री मधु एस (महाप्रबंधक – प्रचालन एवं अनुरक्षण),श्री अनूप मिश्रा (मुख्य महाप्रबंधक – प्रोजेक्ट्स), श्री अंबर कुमार (महाप्रबंधक – राखड़ प्रबंधन), श्री प्रभात राम (मानव संसाधन प्रमुख), श्री पी के नंदी (उप महाप्रबंधक – पर्यावरण प्रबंधन),एचआर,सीएसआर एवं प्रचालन विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

