पाली महोत्सव प्रारंभ होने के पुर्व हो पोंडी सड़क मरम्मत का कार्य- मिर्जा कय्यूम बेग

पाली (वायरलेस न्यूज) पाली विकास खंड में शासन द्वारा महत्वपूर्ण सड़क मार्ग लगभग 22 किलोमीटर पाली पोंडी सिल्ली रतनपुर की स्विकृति प्रदान की गई थी! जिसको एडीबी विभाग के माध्यम से प्रारंभ तो जरूर किया गया किंतु सालों गुजर जाने के बाद भी उक्त सड़क मार्ग का निर्माण आधा अधूरा छोंड़ दिया गया है! जिसे अविलंब पुर्ण कराने प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के सह सचिव मिर्जा कय्यूम बेग ने प्रशासन को पत्र लिखा है! श्री बेग ने बताया है कि उक्त सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत पोंडी पाली विकास खंड का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत है! जो कि आसपास के लगभग 20-25 ग्राम पंचायतों का केंद्र बिंदु है! एडीबी विभाग द्वारा उक्त निर्माणाधीन सड़क मार्ग के अनेकों स्थानों को बीच बीच में छोड़ दिया गया है! पोंडी में ही खारुन नदी से टाटीनाला तक सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण किया जाना था! जहाँ अति व्यस्ततम मुख्य स्थल बस स्टैंड से लेकर ग्राम पंचायत भवन तक लगभग 600 मिटर सड़क को भारी भरकम गड्ढा तथा जर्जर अवस्था में सालों से अधूरा छोड़ दिया गया है! वर्तमान में विकास खंड मुख्यालय पाली में महोत्सव की तैयारी प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है! पाली महोत्सव में शामिल होने पोंडी सहित आसपास के 20-25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित होते हैं!
अति व्यस्ततम सड़क मार्ग होने के कारण हमेशा दुर्घटना तथा जनहानि की आशंका बनी रहती है!
श्री बेग ने सभी परिस्थितियों का हवाला देकर जनहित में पाली महोत्सव प्रारंभ होने के पुर्व सड़क निर्माण पुर्ण कराने की मांग की है!!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

