🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ की बेटी डॉक्टर मीना श्रीवास्तव ने रायगढ़ का नाम किया रोशन

On: February 11, 2023 4:17 PM

रायगढ़ की बेटी डॉक्टर मीना श्रीवास्तव ने रायगढ़ का नाम किया रोशन

रायगढ़ । डॉ. मीना श्रीवास्तव ने वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन ,अमेरिका , द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में इनको ये मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। क्षेत्र की ये प्रथम महिला शिक्षिका हैं जिन्होंने यह अंतराष्ट्रीय उपाधि प्राप्त की है। डॉ मीना श्रीवास्तव कहती हैं कि आज विश्व में जिस प्रकार मानव अधिकारों का हनन हो रहा है ऐसे में जागरूकता की आवश्यकता अधिक हो जाती है। वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन की वे सक्रिय सदस्य है। डबल एम. ए और बी. एड की योग्यता के साथ वे एक सफल शिक्षिका भी हैं।नगर के आदर्श बाल मंदिर विद्यालय में वो लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं।
डॉ.मीना श्रीवास्तव , स्वर्गीय रमाकांत श्रीवास्तव व स्वर्गीय उर्मिला श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि शैक्षणिक होने के कारण वे छात्र मनोविज्ञान में भी कुशल हैं।
डॉ मीना भोजन,पानी और शिक्षा को मनुष्य का मुख्य जीवन अधिकार मानती हैं , अतः आगे वह शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता और मानव अधिकारों के प्रति जागृति लाने का संकल्प रखती हैं। डॉ मीना की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और परिचितों में हर्ष का माहौल है और उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment