🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम में मयाली महोत्सव लगा रहा है चार चांद :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

On: February 13, 2023 3:22 PM

मुख्यमंत्री ने 230 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यो की सौगात दी

मुख्यमंत्री ने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है

जशपुर (वायरलेस न्यूज)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुनकुरी विकाखण्ड के मयाली में युवा महोत्सव 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, डीएफओ जीतेन्द्र उपाध्याय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को 230 करोड़ 70 लाख की लागत के अनेक विकास कार्याे की दी सौगात। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 176.74 करोड़ के 45 कार्याे का शिलान्यास एवं 53.96 करोड़ के 45 कार्याे का लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राहियों को पट्टा, चेक, और हितग्राही मूलक सामग्री वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहॉ मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहॉ का मयाली महोत्सव चार चांद लगा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का स्टॉल के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। निश्चित रूप में नई दिशा में हम सब आगे बढ़ रहें। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना और लघु वनपज की खरीदी से आम लोगों को और किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। 22 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे भुगतान किया गया है। गोधन न्याय योजना में 100 लाख क्टिवल से अधिक गोबर खरीदी की गई है और 200 करोड़ से अधिक की राशि विक्रेताओं के खाते में दिया गया है।मुख्यंत्री ने कहा कि मजदूरों की आय बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम से सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनकी भविष्य संवारा जा रहा है। भेट् मुलाकात के दौरान जशपुर जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई थी। जिसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए बढ़ाया दिया जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब अन्य जिला, राज्य, देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुरानी खेल परम्पराओ को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले महिलाएं अपने माईके में गेड़ी, फूकड़ी एवं अन्य खेल खेलती थी अब ससुराल में भी आकर परम्पारिक खेल खेलती हैं। जिसके कारण छत्तीसगढ़ीया खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरेली, तीजा, पोरा, आदिवासी दिवस के दिन भी अवकाश घोषित किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक सांस्कृति, परम्परा, नृत्य महोत्सव को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ की संस्कृतिक परम्पराओं को देश-विदेश तक जानने लगे हैं।

कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव, गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं सभी वर्ग के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment