भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा,बीना विश्वास और दुर्गा देवांगन जिला महामंत्री बनाए गए
चुनावी वर्ष में सभी वर्ग और विधानसभा का सामंजस्य बनाने की कोशिश : शोभा शर्मा

रायगढ़: (वायरलेस न्यूज) भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव जी,भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रैमती शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में और जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और जिला महामंत्री द्वय अरुण धर दीवान एवम सतीश बेहरा और महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती मंजुलता नायक की सहमति से आज अपनी जिला पदाधिकारियों की घोषणा की,आगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने सभी वर्ग और चारो विधानसभा के प्रतिंनिधित्व पर ध्यान दिया,धर्मजयगढ़ विधानसभा से चार बार की बी डी सी और पूर्व में जिला उपाध्यक्ष का सफल दायित्व निभाने वाली श्रीमती बीना विश्वास और पूर्व में जिला महामंत्री का दायित्व निभाने वाली श्रीमती दुर्गा देवांगन को महामंत्री बनाया गया,वही जिला उपाध्यक्ष का दायित्व वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद अनुषा कातोरे,सुश्री अंकिता चौधरी,श्रीमती लोकेश्वरी सिदार,श्रीमती रोहिणी चंद्रा,श्रीमती अंजना ठाकुर वही श्रीमती अर्चना अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और श्रीमती स्मिता बंजारे को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया,वही श्रीमती इंदिरा गुप्ता,श्रीमती बेबी ठाकुर,श्रीमती रेणु साहू,श्रीमती मंजू ठाकुर,श्रीमती लक्ष्मी निषाद,श्रीमती लक्ष्मी विश्वास को मंत्री का दायित्व दिया गया !
श्रीमती चंपा माली को कार्यालय मंत्री और श्रीमती निशा शुक्ला को सह कार्यालय मंत्री वही श्रीमती अंजू शर्मा को नारी शक्ति संयोजक एवम रीना दास महंत को नारी शक्ति सह संयोजक बनाया गया ,वही श्रीमती सरिता राजेंद्र ठाकुर को मीडिया प्रभारी ,श्रीमती सरिता चौहान को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया,वही श्रीमती राधा पटेल को सोशल मीडिया प्रभारी एवम श्रीमती कुमारी साहिस को सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया !
श्रीमती शोभा शर्मा ने आज अपने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया की आगामी चुनाव को देखते हुए और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के अपने अपने क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पिछले संगठन के कार्यों को देखते और विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर उनकी नियुक्ति की और बहुत जल्द ही कार्यकारणी सदस्यों की भी घोषणा कर दी जाएगी !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

