🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा का 17 फरवरी को विधानसभा स्तर पर एक दिवसीय प्रदेशव्यापी चक्का जाम

On: February 16, 2023 2:56 PM

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) बिलासपुर जिला के प्रत्येक विधानसभा में 17 फरवरी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चक्का जाम करेंगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से लक्षित कर हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी दिनांक 17 फरवरी 2023 शुक्रवार को विधानसभा स्तर पर एक दिवसीय प्रदेशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम करेगी, जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिला में विधानसभा स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम किये जायेंगे जिसमें मस्तूरी विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक नवाडीह चौक सीपत, मोहतरा चौक जयरामनगर गतौरा, जोंधरा चौक मस्तूरी में चक्का जाम किया जायेगा। वहीं बिलासपुर विधानसभा में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक उसलापुर ओव्हर ब्रिज के पास, पाटीदार भवन के सामने बिलासपुर में। बिल्हा विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक भोजपुरी टोल प्लाजा रायपुर रोड। कोटा विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक सुभाष पेट्रोल पम्प के पास रतनपुर। बेलतरा विधानसभा में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक बिलासपुर रतनपुर हाईवे रानीगांव चौक। तखतपुर विधानसभा में बटालियन चौक मुख्य मार्ग सकरी में आयोजित की गई है।
श्री कुमावत ने बताया कि विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का नेतृत्व बिल्हा विधानसभा में पूर्व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधानसभा में मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधानसभा में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, कोटा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, विधानसभा प्रभारी पवन गर्ग, तखतपुर विधानसभा में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय करेंगे साथ ही भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकार एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तरीय चक्का जाम में भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकार एवं जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment