🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिक को यूपी के लड़कों के साथ बरामद करने वाले मामले में रायगढ रेसुब में पदस्थ हवलदार सुनीता पटेल को मण्डल स्तर पर “काप ऑफ द मन्थ” से सम्मानित, यह खबर को सबसे पहले वायरलेस न्यूज़ ने प्रकाशित किया था

On: February 22, 2023 2:14 AM

नाबालिक को यूपी के लड़कों के साथ बरामद कर रेसुब रायगढ ने रायगढ पुलिस को सौप दिया था मामले में अच्छे कार्य के लिए रायगढ रेसुब में पदस्थ हवलदार सुनीता पटेल को माह जनवरी में मण्डल स्तर पर काप ऑफ द मन्थ से सम्मानित किया गया । इस खबर को सबसे पहले वायरलेस न्यूज़ ने प्रकाशित किया था।

वायरलेस न्यूज की तरफ से हवलदार सुनीता पटेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता है।

यूपी के दो युवकों के साथ तमनार की एक नाबालिक को रेसुब रायगढ की विशेष टीम ने चेकिंग में पकड़ा तमनार थानेदार और परिजनों उपस्थिति में नाबालिक और आरोपियों को सूपुर्द किया गया आरोपियों पर तमनार थाने में जुर्म दर्ज

रायगढ ।(वायरलेस न्यूज़)रायगढ जिले की तमनार के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जा रहे नाबालिक युवक को साथी सहित रेसुब रायगढ की सक्रियता से पकड़कर तमनार पुलिस को सही सलामत परिजनों की उपस्थिति में सूपुर्द किया गया। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन और पूर्व से रेल्वे स्टेशन के अंदर और बाहर सघन गस्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था ।
26जनवरी 2023 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के सहायक उप निरीक्षक एस.आर.अनंत एवं मातहत महिला प्रधान आरक्षक सुनिता पटेल के साथ रेलवे स्टेशन रायगढ़ में प्लेटफार्म गस्त एवं चेकिंग के दौरान समय लगभग 08ः00 बजे द्वितीय श्रेणी वेटिंग हाॅल में दो लड़के एवं एक लड़की को बैठे हुए पाया और पूछताछ में संदेह होने पर उनसे अपना-अपना परिचय पूछा और आधार कार्ड दिखाने को कहा गया तब उक्त तीनों के द्वारा अपना परिचय देते हुए आधार कार्ड दिखाये। पूछताछ में आधार को मिलान करने पर पता अलग-अलग होना पाये जाने पर तीनों को आगे की पूछताछ हेतु रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया। तीनों के द्वारा जनरल टिकट क्रमांक UXC 81773977, UXC 81773978, UXC 81773979 के तहत रायगढ़ से रायपुर तक का टिकट लिये थे। रेसुब पोस्ट रायगढ़ में लाकर लड़की के पिता दिनेश कुमार बेहरा से मोबाईल नंबर 8839684496 के माध्यम से सम्पर्क करने पर बताया कि अपनी बेटी जिसका नाम अकांक्षा बेहरा, वल्द-श्री दिनेश कुमार बेहरा, माता-श्रीमती-जेमा बेहरा, उम्र-13 वर्ष, निवासी-बागबाड़ी, लिबरा, थाना-तमनार, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) जो गुम हो गई है। उक्त लड़की के पिताजी द्वारा बताया गया कि तमनार पुलिस थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज है। उन्हें रोककर रखिएगा मैं आ रहा हूँ। उक्त लड़की को साथ ले जा रहे नाबलिग लड़के से पूछताछ करने पर अपना नाम- मनीष कुमार, पिता-धर्मेंद्र कुमार पवार, उम्र-16 वर्ष, निवासी- नाला, थाना-कांदला, जिला-सामली (उ.प्र.) मोबाईल नंबर 7906316473, 9568489814 (घर का नंबर) बताया तथा दूसरे साथी का नाम-आदित्य मलिक, पिता-स्व.मांगेराम मलिक, उम्र-16 वर्ष, निवासी-कण्डला, थाना व जिला-सामली (उ.प्र.) मोबाईल नंबर 7078491016 बताये। नाबलिग लड़के मनीष कुमार से पूछताछ करने पर बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उक्त नाबलिग लड़की से परिचय हुआ था और एक दूसरे को पसंद करते हैं, जिसे अपने साथ लेकर जा रहा था। आज समय लगभग 12ः00 बजे उक्त नाबलिग लड़की के पिता एवं स्थानीय पुलिस थाना-तमनार के प्रभारी श्री जी.पी.बंजारे उप निरीक्षक एवं मातहत बल सदस्य आरक्षक 1043 कमलेष्वर सिंह राठिया रेसुब पोस्ट रायगढ़ में उपस्थित हुए। स्थानीय पुलिस थाना-तमनार के प्रभारी जी.पी.बंजारे के द्वारा बताया कि उक्त नाबलिग लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट मेरे थाना में दर्ज है। जिसे आगे कार्यवाही हेतु लेने आया हूँ। उक्त तीनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तमनार के प्रभारी को सक्षम गवाहों के समक्ष सही सलामत सुपुर्द किया गया। नाबलिग लड़की को ले जाने वाले उक्त दोनांे लड़कों के विरूद्ध आई.पी.सी की धारा- 363, 366, 34 तथा पाॅक्सो एक्ट की धारा- 12 एवं 17 के तहत स्थानीय पुलिस थाना तमनार में अपराध क्रमांक 40/2023 पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment