छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन अपनी माँगों को लेकर करेगा आंदोलन
जशपुर नगर/रायपुर (वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 26 फरवरी को रायपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक में महँगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान में गृहभाड़ा संबंधी,चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान,वेतन विसंगति निराकरण के मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश चटर्जी के नेतृत्व में प्रदेशभर के शिक्षक 03 मार्च 2023 को ब्लॉक/तहसील/जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर/एस डी एम को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी यदि राज्य शासन के द्वारा 14 सूत्रीय मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती तो 18 मार्च को राजधानी में प्रदर्शन होगा। जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता और महामंत्री संजीव शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में जिला स्तर पर उपाध्यक्ष सरीन राज, व एलन साहू और कोषाध्यक्ष अवनीश पांडेय के साथ शिक्षकों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। सभी विकास खंडों में ब्लॉक अध्यक्षों विपिन अंबस्ट कुनकुरी,एम.दीप पत्थलगांव, कमल चंदेल कांसाबेल, नवनीत नारंग दुलदुला, संजय दास जशपुर, प्रद्युमन सन्यासी मनोरा की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.05भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़2026.08.05छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
Uncategorized2026.08.05मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*
Uncategorized2026.08.05बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी
