किशोर कर ब्यूरोचीफ
महामहिम राज्यपाल से मिला उत्कल ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल
रायपुर -(वायरलेस न्यूज) उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्कल विप्र बंधुओं का एक प्रतिनिधि मंडल में रायपुर राजभवन में महामहिम राज्यपाल विश्वाभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर समाज की ओर से सामूहिक सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर,अंगवस्त्र तथा जगन्नाथ महाप्रभु का भोग प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया, महिला प्रतिनिधियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया,,इस अवसर पर विप्र प्रतिनिधियों ने जय जगन्नाथ का जय घोष कर राज्यपाल का अभिवादन किया,,साक्षात में संरक्षक पुरंदर मिश्र ने राज्यपाल महोदय को छत्तीसगढ़ में स्थित ओड़िया भाषी ब्राह्मणों की भौगोलिक, संख्यात्मक ,आर्थिक,सभी स्थितियों की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने राज्यपाल से ओड़िया भाषी ब्राह्मणों के प्रतिनिधित्व की आवश्यकता बताई,महामहिम राज्यपाल महोदय ने समाज के प्रतिनिधियों का मुस्कान देकर अभिनंदन किया,,,एवं समाज प्रतिनिधियों के सभी बातों को ध्यान से सुना,,,और सभी के सुखी और मंगलमय जीवन के लिए जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना की,,, प्रतिनिधमंडल में पुरंदर मिश्र, गुननिधि सतपथी, शैलेन्द्र पंडा, रत्नाकर कर,डाक्टर विनायक पाणीग्राही,पूर्णानंद मिश्र,अक्षय सतपथी,रविंद्र पंडा, श्रीमती सावित्री सतपथी, श्रीमती माधुरी पंडा,लक्ष्मण सतपथी,शोभाप्रकाश दास,चित्रसेन नंदे उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

