एनटीपीसी कोरबा में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 20वीं बैठक सम्पन्न

बिलासपुर /कोरबा (वायरलेस न्यूज) नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 20वीं बैठक समिति अध्यक्ष बी रामचन्द्र राव की अध्यक्षता में एनटीपीसी प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई । बैठक में राजभाषा प्रयोग, नियमों के अनुपालन, प्रचार-प्रसार, कार्यान्वयन तथा बैठक के उद्देश्यों सहित विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सदस्य-कार्यालयों से इन मदों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष बी रामचन्द्र राव, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने अपने सम्बोधन में सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि नराकास के माध्यम से हमें आप सभी से जुडने तथा आपस में विचार- विमर्श करने का सौभाग्य मिला है। हमें राजभाषा संबंधी गतिविधियों को एक-दूसरे से साझा करते हुए हिन्दी कार्यान्वयन को एक नई दिशा देनी है। श्री राव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा हिन्दी को प्रतिष्ठित करने में सफल होंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नराकास की आगामी बैठकें अन्य सदस्य-कार्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस अनुक्रम में नराकास की अगली बैठक के लिए एसईसीएल के महाप्रबंधक ने एसईसीएल गेवरा में आयोजित करने का आग्रह किया।
बैठक से पूर्व मानव संसाधन प्रमुख प्रभात राम ने पुस्तक देकर अध्यक्ष महोदय का स्वागत और अभिनंदन किया। इस बैठक में एनटीपीसी कोरबा के मानव संसाधन प्रमुख प्रभात राम सहित सदस्य-कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख और राजभाषा पदाधिकारी शामिल थे । बैठक की कार्यवाही का संचालन नराकास के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा), एनटीपीसी कोरबा ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 18, 20261986 की दुर्लभ तस्वीर में कैद छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत, दिग्गज साहित्यकारों के सानिध्य की अनमोल स्मृतियां हुईं जीवंतपद्मश्री मुकुटधर पांडेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी और अशोक वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार मीनकेतन प्रधान की ऐतिहासिक तस्वीर ने जगाई साहित्यिक चेतना
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

