रायपुर (वायरलेस न्यूज) उत्कल ब्राह्मण समाज की बैठक गायत्री नगर रायपुर श्री जगन्नाथ मंदिर के सभागृह में पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पुरंदर मिश्र जी के मुख्य आतिथ्य ,तथा चेतन सत्पथी श्री गुननिधि सतपथी जी, श्री जगन्नाथ पाणीग्राही जी,श्री रत्नाकर कर जी,श्री अमित मिश्रा , डाक्टर एन सी नंदे ,शिशुपाल मिश्र ,श्रीमती आशा पंडा ,डॉक्टर विनायक पाणीग्राही , अरूण पंडा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जगन्नाथ महाप्रभु के पूजन अर्चन ,विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ,,

बैठक के प्रथम सत्र में अतिथियों का मंच से सारगर्भित उद्बोधन एवं विचार एवं प्रस्ताव आए,श्री जगन्नाथ पाणीग्राही ने ब्राह्मणों की एकता को खंडित करने वर्षों से चले आ रहे कुचक्र , षडयंत्र पर प्रकाश डालते हुए उसकी वर्तमान प्रासंगिकता को समझते हुए उससे बचने का और सावधान रहने का आह्वान किया,,

पंडित गुननिधि सतपथी ने कहा कि जो ब्रह्म को जानता है वह ब्राह्मण है,उन्होंने ब्राह्मणों के आचरण और समाज में स्थान पर विस्तृत चर्चा की एवं एका के लिए आचरण को आत्मसात करने की अपील की,,मुख्य अतिथि के आसंदी से पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज के संरक्षक श्री पुरंदर मिश्र ने समाज को आगे बढ़ाने ,प्रादेशिक विप्र भवन,छात्रावास,युवक युवती परिचय सम्मेलन,सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार,सामूहिक विवाह जैसे कई रचनात्मक
सुझाव एवं प्रस्ताव रखे जिसका उपस्थित विप्र जनों जय जगन्नाथ के ध्वनि से समर्थन किया,साथ ही समाज के प्रादेशिक संगठन की संरचना हेतु 5 संभाग से 5 5 कुल 25 लोगों की प्रथमतः प्रभारी बनाने का प्रस्ताव लाया जिसके बाद 19 मार्च को रायगढ़ में इन 25 लोगों के प्रतिवेदन के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी,,साथ ही 1 से 5 अप्रैल के बीच सरायपाली में प्रादेशिक संगठन के शपथ ग्रहण का प्रस्ताव लाया,श्री पुरंदर मिश्र ने कहा कि सभी संभागों में अलग अलग बैठकें समाज की होगी,जिसमे प्रस्तावों पर क्रियान्वयन के लिए रणनीति बनाए जाएंगे और संगठन को मजबूत करने हर संभव प्रयास किया जाएगा,

भोजनावकाश पश्चात ,कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सभा को सत्यदेव शर्मा,पूर्णानंद मिश्र,निवेदिता मिश्र,शांति मिश्र, गुननिधि मिश्रा,प्रफुल्ल मिश्रा,दिनेश मिश्र,चित्रसेन शर्मा,वंदना महापात्र,संतोष होता,गोकुल पंडा,किशोर रथ ,प्रो देवेंद्र षड़ंगी,सहित विभिन्न जिलों से आए विप्र जनों ने संबोधित किया, विभिन्न जिलों से आए विप्र जनों ने संबोधित किया, बैठक में रायपुर,बिलासपुर,रायगढ़,सारंगढ़ बिलाईगड ,पुसौर ,सरिया,महासमुंद,सरायपाली बसना,बस्तर,सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो के जिलाध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष,तहसील अध्यक्ष सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित थे,,कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नलिनी कांत त्रिपाठी, सुनील पंडा,श्री अजय देवता, श्री चित्रसेन नंदे,श्रीमती नंदे , प्रफुल्ल मिश्रा एवं स्थानीय रायपुर के विप्रजनों एवं मंदिर के सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान यूरहा,कार्यक्रम का संचालन शोभाप्रकाश दास एवं आभार प्रदर्शन रायपुर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सतपथी ने किया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 18, 20261986 की दुर्लभ तस्वीर में कैद छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत, दिग्गज साहित्यकारों के सानिध्य की अनमोल स्मृतियां हुईं जीवंतपद्मश्री मुकुटधर पांडेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी और अशोक वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार मीनकेतन प्रधान की ऐतिहासिक तस्वीर ने जगाई साहित्यिक चेतना
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

