🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल रायपुर ने ट्रेनों में मोबाइल – लेपटॉप चोरी करने वाले पटना महासमुन्द के 2 चोरों को दबोचा

On: February 28, 2023 12:32 PM

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 12442 राजधानी एक्सप्रेस , 12906 हावड़ा पोरबंदर एक्स, 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोचों से रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों का बैग ,कीमती सामान उड़ाने वाले 01 अंतराज्यीय लगेज लिफ्टर शातिर चोर को HP कंपनी का एक लैपटॉप व कागजात व अन्य सामान, कीमती 62000/ ,(2) 01आदतन शातिर चोर को दो महंगे मोबाइल फोन, (कीमती 106000/ रूपया ) कुल कीमती 168000/रुपया के साथ गिरफ्तार कर धारा 41(1+4) CrPc, 379 आईपीसी के तहत कार्यवाही की गई है।
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, गाड़ी संख्या 12906 हावड़ा पोरबंदर एक्सप्रेस 12442 राजधानी एक्सप्रेस, 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोचों से यात्रियों का लैपटॉप, महंगे मोबाइल फोन,बैग व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत रेल मदद से प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेज देखा गया और सीसीटीवी का विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28-02-23 को समय 11.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , प्र आ. एच एस सोलंकी,आ. देवेश सिंह,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र.आ.दीपक मिश्रा व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 5 बिलासपुर छोर शौचालय के पास लैपटॉप , 02 पिठ्ठू बैग व पावर बैंक एवम दूसरा ब्यक्ति को जिंदल गार्डन के पास रायपुर रेलवे स्टेशन में चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता-
(1) मो. अमन ,पिता – मो. अकरम अहमद , उम्र-19 साल, निवासी- काबनिसरपूरा, पालीगंज रोड वाली मस्जिद के पास , थाना- रानीतालाब कनपा, जिला- पटना (बिहार ) का रहने वाला बताया ,उसके पास 01 नग HP कंपनी का लैपटॉप SN CND0396PP8 ब्लैक रंग का कीमती 60,000 रुपया व एक नग पावर बैंक एमआई कंपनी नीला रंग का, एटीएम कार्ड, मनी पर्स काला रंग, दो पिठ्ठू बैग नीले व काले रंग का कीमती 2000/ रुपया का जिसे दिनांक 25.02.23 एवम 26.02.23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 01व 05 से किसी यात्री का हावड़ा पोरबंदर एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच के अंदर से सीट पर रखे पिठ्ठू बैगों को चोरी करना स्वीकार किया जप्त संपति की कुल कीमती 62000/ रुपया,( बैसठ हज़ार रुपए )
(2) रंजीत नेताम ,पिता – वासु नेताम उम्र-26 साल, निवासी- मवारीभाठा कलेक्टर ऑफिस के पास, थाना- महासमुंद, जिला- महासमुंद (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 02 नग मोबाइल मिला जिसे आज दिनांक 28 .02.23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 05 से गाड़ी संख्या 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने वाले किसी यात्री का जेब में रखे मोबाइल फ़ोन चोरी करना स्वीकार किया उसके पास एक आईफोन 13 एप्पल कंपनी, नीले कलर कीमती 70,000/ रुपया, दूसरा वन प्लस 5 जी ब्लू रंग का कीमती 36000/ रुपया कुल कीमती 106000/( एक लाख छत्तीस हजार रुपया ) उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया ।
दोनों आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया जप्त सभी संपति की कुल कीमत 168000/ रुपया (एक लाख अठसट हज़ार रुपया) है एवं उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर पकड़कर लाए जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 07/23, 08/23 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 28.02.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment