● महिला से दुष्कर्म के आरोपी को छाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर….
*रायगढ़* । थाना छाल में 26 फरवरी को स्थानीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ गांव नान्ही खडिया के द्वारा बलपूर्वक दुष्कर्म करने और घटना को लेकर आरोपी नान्ही खडिया द्वारा गाली गलौच, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 24.02.23 को दोपहर करीबन 12 से 01 बजे के मध्य इसकी पत्नि गांव के तालाब नहाने जा रही थी । उसी समय गांव का नान्ही खडिया तालाब की ओर से आ रहा था जो रास्ते में इसकी पत्नी को रोककर बलपूर्वक दुष्कर्म किया जिसकी जानकारी दूसरे दिन महिला के द्वारा दिये जाने पर दोनों पति-पत्नी नान्ही खडिया के घर पहुंचे, जहां नान्ही खडिया महिला और उसके पति के गाली गलौच कर मारपीट किया । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पर आरोपी नान्ही खडिया के विरूद्ध थाना छाल में धारा 376,294,506,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक बी.एस. डहरिया एवं हमराह स्टाफ द्वारा आरोपी के घर दबिश दिया गया जो फरार था । थाना प्रभारी ने गांव में आरोपी की सूचना देने मुखबिर तैनात कर रखे थे और कल दिनांक 27.02.2023 को आरोपी को गांव में देखे जाने की सूचना पर दबिश देकर *आरोपी नान्ही खड़िया (40 साल)* को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

