🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा राज्यों में जिस रणनीति से चुनाव लड़ती है कोई जरूरी नहीं है कि उसी रणनीति को किसी दूसरे राज्य में हुबहू लागू करें : ओम माथुर

On: March 2, 2023 8:32 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) – श्री ओम माथुर ने पत्रकार वार्ता की शुरुआत, उत्तर पूर्व के 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता का जिक्र करने से की। और उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और खासकर उत्तर पूर्व के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। फिर उन्होंने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के बारे में बताया कि वे इस दौरे में प्रदेश के तीन प्रमुख संभागों बिलासपुर, अंबिकापुर और रायपुर का प्रवास कर रहे हैं।

इस चुनाव के दौरान भाजपा का चेहरा कौन होगा..? इस चिर परिचित सवाल का उन्होंने भी, चिर परिचित अंदाज में ही जवाब दिया कि कार्यकर्ताओं की राय और संसदीय बोर्ड के फैसले से ही इस बाबत कोई निर्णय हो सकता है। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया कि किसी राज्य में भाजपा बिना चेहरे के भी लड़ती है और किसी राज्य में किसी चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ा जाता है। यह वहां की परिस्थिति का आकलन कर संसदीय बोर्ड के द्वारा तय किया जाता है। पार्टी के दूसरे राज्यों के चुनाव में बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटे जाने से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक राज्य में जिस रणनीति से चुनाव लड़ती है। कोई जरूरी नहीं है कि उसी रणनीति को किसी दूसरे राज्य में भी हुबहू लागू करें। समय काल परिस्थिति और स्थान के मुताबिक वक्त आने पर निर्णय लिए जाते हैं।

आज बिलासपुर के बाद कल शुक्रवार को अंबिकापुर और फिर शनिवार को रायपुर में उनका प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रत्येक संभाग के सभी मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों तथा इसी तरह जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक लेकर बूथ सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक चर्चा और प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके प्रवास के दौरान आगामी चुनाव की दृष्टि से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय कर इसकी रेगुलर मानिटरिंग की व्यवस्था भी की जानी है। पत्रकारों के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बना रही है।हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा धान खरीदी की कीमत ₹2800 किए जाने से जुड़े सवाल और इसी तरह गैस सिलेंडर समेत विभिन्न जरूरी जिंसों की कीमतों में वृद्धि को लेकर पूछे गए प्रश्नों को श्री माथुर अनदेखा कर गए ।

भाजपा की जीत का दावा करने का आधार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास और जनकल्याण के काम किए हैं उसके कारण ही छत्तीसगढ़ में भी अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। एक पत्रकार के द्वारा…. आगामी चुनाव में किन्हे टिकट दी जाएगी..? यह पूछने पर उन्होंने कहा कि विनिंग कैंडिडेट को ही टिकट दी जाएगी। मतलब पार्टी, आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की संभावनाओं वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को विधानसभा का टिकट देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव, जिला भाजपा प्रभारी श्री मोतीलाल साहू पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment