74वां स्ट्रैंडजा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2023 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बॉक्सिंग खिलाड़ी एस. कलाईवानी ने कांस्य पदक जीता ।
बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 02 मार्च’ 2023) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बॉक्सिंग खिलाड़ी एस. कलाईवानी ने फिर अपने देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है । 20 फरवरी 26 फरवरी’ 2023 तक सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित 74वां स्ट्रैंडजा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2023 में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एस. कलाईवानी ने कांस्य पदक हासिल किया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एस. कलाईवानी ने 48 कि.ग्रा. वर्ग के अपने प्रथम मैच में फिलीपींस के अपने प्रतिद्वंदी को 5.0 अंक से हराया । दूसरे मैच में अपने प्रतिद्वंदी अर्जेंटीना की फ्लोरेंसिया लोपेज को 4-1 से मात देकर सेमी फायनल में प्रवेश की । सेमी फायनल मैच में उज्बेकिस्तान की अपने प्रतिद्वंदी से मात खाकर भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एस. कलाईवानी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट क्लर्क के पद पर कार्यरत है । इससे पहले भी एस. कलाईवानी कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश एवं भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन कर रहे है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एस. कलाईवानी को अंतराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया था ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

