🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

15 मार्च को रायपुर में विधानसभा का घेराव की तैयारी को लेकर भाजपा बिलासपुर संभाग की बैठक

On: March 13, 2023 2:57 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) । मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत् 15 मार्च को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जायेगा जिसकी तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग की बैठक प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में लेकर दायित्वों का निर्धारण किया।

संभागीय बैठक में बिलासपुर, जांजगीर चांपा, सक्ति, रायगढ़, कोरबा, सारंगढ़, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, मुंगेली के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन चलाकर आवासहीनों की आवाज़ बुलंद की है। प्रदेश भाजपा का कार्यक्रम मोर आवास, मोर अधिकार अभियान आवासहीन गरीब जनता के हितों को लेकर है और भारतीय जनता पार्टी संकल्प बद्ध है कि गरीबों को उनका आवास दिलवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 15 मार्च को हितग्राहियों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस विधायकों को जगाने के लिए भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों का घेराव किया है, परंतु यह सरकार आवासहीन गरीबों की ओर आंख मूंदकर बैठी है। विधानसभा घेराव कर हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह मांग करेंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे प्रदेश में तत्काल लागू करें और गरीबों का हक दें, इस हेतु बिलासपुर संभाग के प्रत्येक विधानसभा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को मोर आवास मोर अधिकार के हितग्राहियों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल होना है।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, लखन देवांगन, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव, मोतीलाल साहू, इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, हर्षिता पाण्डेय, राजा पाण्डे, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि सहित संभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment