विभागीय संभाग कार्यालय बिलासपुर की समीक्षा बैठक
बकाया राजस्व वसूली अभियान तेज करने के निर्देश
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी. आनंद राव ने विभागीय संचारण संधारण संभाग कार्यालय बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यो की समीक्षा की।
श्री राव ने बकाया वसूली, लाईन लॉस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, नवीन कनेक्शन प्रदान करने, विद्युत चोरी की सघन जांच कर प्रकरण तैयार करने एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लॉस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने, विद्युत विस्तार हेतु किये जा रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता, श्री पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी तथा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

