रेसुब अनूपपुर के हत्थे चढ़ा एक मोबाइल चोर

अनुपपुर( मध्यप्रदेश)(वायरलेस न्यूज़) गुरुवार को मिली गुप्त सूचना पर अनूपपुर रेसुब की टीम ने उमरिया में पहुँच कर जीआरपी उमरिया के सहयोग से जबलपुर के एक युवक को एक हजारों की मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है जिसे कटनी जीआरपी को सुपूर्द कर दिया है। अनूपपुर रेसुब पोस्ट प्रभारी एम एल यादव ने बताया कि दिनांक को 16.03. 2023 को गाड़ी संख्या 22868 हमसफर एक्सप्रेस के कोच संख्या बी 14 में कार्य टीटी ललित कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 9179043923 द्वारा एक मोबाईल चोर को पकड़ने की सूचना मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर से प्राप्त होने के उपरांत मैं उपनिरीक्षक बिशन सिंह साथ आरक्षक राजीव प्रताप तुरंत शहडोल जीआरपी थाने के लिए प्रस्थान किए जहां पहुंचने पर उमरिया आरपीएफ बाहरी चौकी के प्रभारी एन पी पांडे अपने एक स्टाफ के साथ एवं जीआरपी उमरिया के एक स्टाफ के साथ वहां पर मिले जिनके साथ एक आदमी जिसका नाम अनुज ठाकुर वर्ल्ड श्री प्रेम लाल ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी सकरी मोहल्ला वार्ड नंबर 17 ग्राम खितोला थाना खितौला जिला जबलपुर मध्य प्रदेश का होना बताया तथा उसके पास एक सैमसंग गैलेक्सी A-22 ,मॉडल नंबर SM-A225F/DS,IMEI No 356890804630253, 359306494630252 जिसमें सिम नंबर 8103831298,7089614502 लगा था। आगे वह बताया कि मोबाइल कटनी स्टेशन में गाड़ी संख्या 11271 विंध्याचल एक्सप्रेस छूटने पर चोरी किया था और आगे चला गया दमोह स्टेशन से वापस गाड़ी संख्या 22868 हमसफ़र एक्सप्रेस में आते समय पकड़ा गया तब उसके कब्जे से मोबाइल को लिया गया और उसी दौरान मोबाइल मालिक आजाद खान वर्ल्ड हजीब खान उम्र 40 वर्ष निवासी संजय नगर ,करोद थाना निशातपुरा जिला भोपाल मध्य प्रदेश का फोन आया और उसने उक्त मोबाइल का चोरी होना बताया। उक्त आरोपी को जीआरपी शहडोल को आगे की कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया तथा मामले में पीड़ित आज़ाद ख़ान वल्द हबीब खान, 40वर्ष, निवासी मुझे नगर संजय नगर करोंद थाना निशातपुरा जिला भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल जीआरपी में अपराध क्रमांक 0204/ 2023 दिनांक 16.03. 2023 धारा 379 आईपीसी दर्ज कराया गया घटना स्थल के आधार पर आगे की कार्रवाई हेतु आरोपी को मौबाईल सहित जीआरपी कटनी को सुपुर्द किया गया चोरित मोबाइल की कीमत ₹18500 है मामले की विवेचना जीआरपी कटनी द्वारा की जा रही है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.26ऐतिहसिक नगरी मल्हार में 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला, इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर* *ज्ञान भारतम अभियान के तहत जिले में मिल रही कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
Uncategorized2026.04.26तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया एनटीपीसी सीपत के लगभग 7.19 करोड़ रु. के सीएसआर कार्यों का लोकार्पण; शा. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सिम्स को मिली सौगात
Uncategorized2026.04.25समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
Uncategorized2026.04.25मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत


